अरब सागर से आने वाली नम हवाओं ने बढ़ाई उमस

जागरण संवाददाता कानपुर देहात बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बनने के कारण अरब सागर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:40 PM (IST)
अरब सागर से आने वाली नम हवाओं ने बढ़ाई उमस
अरब सागर से आने वाली नम हवाओं ने बढ़ाई उमस

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बनने के कारण अरब सागर से आने वाली नम हवाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को चटक धूप के साथ उमस की मार भी झेलनी पड़ रही है। वहीं फसलों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि आगामी दो से तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन संकेत दिख रहे है, जिससे रात में ठंड बढ़ेगी।

पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना था, जिसके बाद आंध्र प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। चक्रवाती क्षेत्र बनने के कारण अरब सागर से नम हवाएं आ रही हैं, जिससे उमस तो बढ़ी ही है वहीं धूप भी चटक हो गई है। पिछले वर्षों की बात करें तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था। वहीं इस बार गत चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी का दुष्प्रभाव फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों की ओर सरसों, आलू, टमाटर, मूली सहित अन्य फसलों की तैयारी की जा रही है, लेकिन मौसम में हुई गर्मी से फसलों को कीट लगने का खतरा बढ़ रहा है। वहीं मूंगफली की फसल में फलियां आ रही हैं। तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण उत्पादन प्रभावित होने की संभावना भी बन रही है। हालांकि आगामी दो से तीन में मौसम परिवर्तन के आसार जरूर बन रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय सुनील बताते हैं कि अरब सागर से लगातार नम हवाएं आ रही हैं। इसके कारण ही तापमान में गिरावट नहीं हो रही है, जिससे लोगों को उमस गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी