इधर चला अभियान उधर फिर फैली अराजकता

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: आटो चालकों की अराजकता से अकबरपुर चौराहे पर जाम की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 09:27 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 09:27 PM (IST)
इधर चला अभियान उधर फिर फैली अराजकता
इधर चला अभियान उधर फिर फैली अराजकता

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: आटो चालकों की अराजकता से अकबरपुर चौराहे पर जाम की स्थित बनी रहती है। एक दिन पहले ही एसडीएम ने अभियान चला कर सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों के चालन किए थे लेकिन उनके जाने के बाद हालत जस के तस हो गये हैं। जिससे राहगीरों को दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

अकबरपुर चौराहे पर चौतरफा फैले अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को एसडीएम आनन्द कुमार ¨सह ने अभियान चलाकर न सिर्फ सड़क पर किये गये कब्जे हटवाये थे बल्कि सड़क किनारे खड़े एक दर्जन वाहनों के चालान भी किये थे। साथ ही नगर पालिका व पुलिस को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। यातायात पुलिस से भी सड़क पर वाहन न खड़े हो इसके लिए निर्देशित किया था। अभियान खत्म होने के बाद किसी को उसकी सुधि नहीं रही। एसडीएम के जाने के बाद सड़कों पर दुकानें फिर से सज गयी। चौराहे पर आटो का जमावड़ा लग गया। शुक्रवार सुबह चौराहे पर दर्जन भर आटो सवारियां बिठाने के लिए खड़े हो गये जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रही। आवागमन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर इसी तरह की स्थिति बनी रही लेकिन न स्थानीय न तो थाना पुलिस नजर आयी और न ही यातायात पुलिस।

chat bot
आपका साथी