गर्मी व आंधी से आफत, बारिश ने दी राहत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: गुरुवार को पूरे दिन आसमान से आग उगलते सूरज व लू के थपेड़

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 01:17 AM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 01:17 AM (IST)
गर्मी व आंधी से आफत, बारिश ने दी राहत
गर्मी व आंधी से आफत, बारिश ने दी राहत

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: गुरुवार को पूरे दिन आसमान से आग उगलते सूरज व लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को शाम के समय आंधी ने परेशान किया, इसके बाद बारिश होने पर राहत महसूस की गई। वहीं आंधी में घरों के टीनशेड उड़ने तथा पेड़ गिरने से कुछ लोग चुटहिल हो गए। विद्युत पोल व तार टूटने से जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई।

भीषण गर्मी के चलते गुरुवार को भी जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। तापमान दिन में 42 डिग्री तक पहुंचने व आसमान में दहकते सूरज से लोग बिलबिला उठे। चिलचिलाती धूप व तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। तेज धूप के चलते सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा नजर आया। इधर शाम को अचानक धूल भरी आंधी आफत बनकर आई। घरों के छप्पर व टीन उड़ गए और सड़कों पर पेड़ टूटने से आवागमन प्रभावित रहा। विद्युत पोल व तार टूटने से एक बार फिर जिले के अधिकांश क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पोल टूटकर गिरने से राजपुर में बिलासपुर बांगर गांव की पार्वती पत्नी पूरन सहित कई लोग घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। आंधी आने से फसल की मड़ाई का काम प्रभावित हो गया। वहीं आम की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। आधी की आफत झेलने के बाद बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दी। बारिश शुरू होते ही बच्चे एक बार कपड़े बाहर निकल आए और पानी भीगने का आंनद लेते दिखे।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्दता अधिकतम 61 फीसद व न्यूनतम 33 फीसद रही। उन्होंने बताया कि 29 व 30 मई को आंधी व बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी