आग से किसान की झोपड़ी व गृहस्थी राख

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: बनपुरवा गांव में आधी रात के लगभग एक किसान के घर में आग लग गई। ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Dec 2018 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 27 Dec 2018 07:04 PM (IST)
आग से किसान की झोपड़ी व गृहस्थी राख
आग से किसान की झोपड़ी व गृहस्थी राख

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: बनपुरवा गांव में आधी रात के लगभग एक किसान के घर में आग लग गई। जिससे फूस के बंगले का बना उसका घर जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों की मदद से आग में फंसी महिला को सकुशल निकाल लिया गया। ¨कतु घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जल गया। आनाज, बिस्तर व नकदी भी जल गई।

अत्यंत गरीबी में गुजर बसर कर रहे बनपुरवा निवासी राजेंद्र पुत्र रामसनेही के घर में बुधवार की रात लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसका घर धू-धू कर जलने लगा। इसकी जानकारी पड़ोसियों को पहले हुई। तब उन्होंने बंगले में सो रही राजेंद्र की पत्नी संध्या को पुकार कर जगाया और उसे किसी तरह बाहर निकाला। तब तक आग प्रचंड रूप ले चुकी थी। जिससे उसका सारा घर गृहस्थी का सामान, रजाई , बिस्तर, गल्ला और 2000 रुपये नकदी आग के हवाले हो गये। उसकी विपन्न अवस्था को देखते हुए जनसेवक मनोज ¨सह ¨सगर ने 2000 रुपये की उसे तत्काल सहायता दी। इस संबंध में तहसीलदार अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल सुजीत को मौके पर क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित को विधिक आर्थिक सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी