सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही चलेगा रंग

संवाद सहयोगी रसूलाबाद उल्लास के पर्व होली पर सदभाव बिगाड़ने वाले किसी भी संप्रदाय के लोगों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 07:43 PM (IST)
सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही चलेगा रंग
सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही चलेगा रंग

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: उल्लास के पर्व होली पर सदभाव बिगाड़ने वाले किसी भी संप्रदाय के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। होली के दिन गुरुवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रंग खेला जाएगा। इस दौरान रंग से परहेज करने वाले घर में ही रहें। इस अवधि के दौरान रंग डालने पर मारपीट कर झगड़ा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होली त्योहार के पूर्व दोनों संप्रदायों के लोगो की थाने में बैठक हुई। इसमें उप जिलाधिकारी जेपी पांडेय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रंग खेलने की अवधि निर्धारित है। इस अवधि के बाद कोई किसी पर रंग नहीं डालेगा। अवधि के उपरांत रंग डालने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रंग खेलने की अवधि में भी रंग से परहेज करने वाले घर से बाहर न निकलें। अनावश्यक झगड़ा न होने दें। सदभाव बिगाड़ने वाले चाहे वे किसी भी संप्रदाय के हों उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। इस अवसर पर यासीन परवेज ने रंग फेंक कर न डाले जाने की बात कही तो उन्हें समझाया गया कि रंग खेलने की अवधि में रंग से परहेज करने वाले बाहर ना निकलें। अन्य उपस्थित अधिकारियों में नायब तहसीलदार जगरूप ,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संजय पटेल, थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर, महिला उपनिरीक्षक सोनू शाक्य, संजीव सिंह पंकज कुमार जसवीर आदि लोग मौजूद थे । जबकि दोनों संप्रदाय के संभ्रांत जनों में जीतू त्रिपाठी, पिकी श्रीवास्तव, अरुण दुबे, राम शंकर , ओमेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, सम्मी सिद्दीकी, सोहेल अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी