सावधान! हाईवे पर निकले यमदूत, चलना जरा संभल-संभल कर

आए दिन वाहन मवेशियों से टकरा जाते होते हादसे मवेशियों के हाईवे पर पड़े शव भी काफी होते खतरनाक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 12:27 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:24 AM (IST)
सावधान! हाईवे पर निकले यमदूत, चलना जरा संभल-संभल कर
सावधान! हाईवे पर निकले यमदूत, चलना जरा संभल-संभल कर

संवाद सूत्र, मुंगीसापुर: हाईवे पर बेसहारा मवेशियों के झुंड अब खतरनाक साबित हो रहे हैं। हाईवे पर अब संभल कर चलने की आवश्यकता है। इटावा चकेरी हाईवे पर इन दिनों जगह-जगह सड़क पर मवेशियों का झुंड दिखाई पड़ रहा है। इनकी चपेट में आकर वाहन पलटते व क्षतिग्रस्त तो होते ही हैं कितु घायल होने का भी भय बना हुआ है। कई बार हाईवे पर मवेशियों के पड़े शव भी हादसे का कारण बन जाते हैं।

कस्बे व आसपास के क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों की चपेट में आकर बेसहारा मवेशियों की मौत का आंकड़ा प्रतिदिन आधा दर्जन तक पहुंच रहा है। हाईवे प्रशासन भी मृत मवेशियों को हटाने में परेशान दिखाई पड़ता है। दिनभर पेट्रोलिग टीमें विचरण करते जानवरों को हटाते रहते हैं कितु प्रतिदिन रात्रि में बड़े वाहनों की चपेट में आकर मवेशी मर भी रहे हैं। मृत व घायल मवेशियों को हटाने के बाद दफनाने के लिए जेसीबी भी लगाई गई हैं। कई बार मृत मवेशी दो दिनों तक हाईवे पर पड़े रहते हैं। सूचना मिलने पर ही हटाया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार सुबह दिल्ली से कानपुर जा रहे कार सवार मृत मवेशी की चपेट में आकर बाल-बाल तो बच गए कितु उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। डिवाइडर पर चढ़ने से वाहन के कलपुर्जे क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे वह अपने गंतव्य को जाने के लिए कई घंटे लेट हो गए। बेसहारा मवेशियों की चपेट में आकर बीते अगस्त माह में करीब एक दर्जन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें दो लोगों की जान गई, आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।

हाईवे पर बेसहारा मवेशियों की चपेट में आकर दुर्घटनाएं हो रही हैं, दुर्घटनाएं न हों इसके लिए पेट्रोलिग टीमें लगी रहती हैं जो दिन-रात अपना काम कर रही हैं, इस बाबत जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। सूचना मिलते ही जेसीबी भेज कर मृत जानवरों को तत्काल हटवाया जाता है।

मनोज शर्मा डीजीएम(टोल प्लाजा)

chat bot
आपका साथी