सिकंदरा क्षेत्र में ग्रामीणों से प्रशासन ने जाना हाल
संवाद सहयोगी सिकंदरा यमुना में खतरे का निशान पार करने के बाद तटवर्ती गांव में एसडीएम न
संवाद सहयोगी, सिकंदरा : यमुना में खतरे का निशान पार करने के बाद तटवर्ती गांव में एसडीएम ने पहुंचकर ग्रामीणों संग बैठक की और सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के साथ ही सतर्क रहने की हिदायत दी। वहीं बचाव कार्य के लिए तीन बाढ़ चौकियों को मुस्तैदी से काम करने की बात कही।
यमुना नदी में एक दिन में करीब चार मीटर पानी बढ़ गया। वहीं बुधवार देररात तक इसके 108 मीटर तक पानी जाने की आशंका जताई जा रही। खतरे को देखते हुए एसडीएम आरसी यादव ने जैतालपुर व महादेवा में ग्रामीणों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि आपको सतर्कता रखनी है। नदी किनारे मवेशी चराने व मछली शिकार करने न जाएं। कहीं कोई समस्या हो बाढ़ चौकी या फिर उन्हें सूचित करें। इसके बाद वह अमराहट, पिचौरा व बैजामऊ यमुना घाटों पर बनाई गई बाढ़ चौकी पहुंचे। यहां पर लगातार निगहबानी रखने की बात कही। इस दौरान नरेंद्र सिंह, राजू शर्मा व महेंद्र सिंह रहे।