दस पंचायतों के स्कूलों में ठहराए गए 200 लोग भागे, नोटिस जारी

दस पंचायतों के स्कूलों में ठहराए गए 200 लोग भागे नोटिस जारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 05:35 PM (IST)
दस पंचायतों के स्कूलों में ठहराए गए 200 लोग भागे, नोटिस जारी
दस पंचायतों के स्कूलों में ठहराए गए 200 लोग भागे, नोटिस जारी

संवाद सहयोगी, झींझक : झींझक व संदलपुर ब्लॉक के गांवों में स्कूलों में रुकवाए गए दूसरे प्रदेशों से आए लोग लगातार स्कूलों से भाग रहे हैं। कुछ गांवों में तो अब तक बाहर से आए लोगों को स्कूल में रुकवाना सुनिश्चित भी नहीं किया गया है। ऐसी स्थित में संक्रमण के खिलाफ जंग जीतना कठिन होता जा रहा है । वहीं झींझक ब्लाक की 10 पंचायतों में स्कूलों से भागे करीब दो सौ से भी अधिक लोगों को नोटिस जारी कर स्कूल में न रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

संक्रमण को रोकने के लिए जिले के अधिकारियों के निर्देश पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों के स्कूलों में रोकने की व्यवस्था की गई थी। सभी ग्राम पंचायतों के स्कूलों में रुकवाए गए थे। परंतु बाहर से लौटे लोग इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जागरूक करने के बाद भी स्कूलों में नहीं रुक रहे हैं, जिससे कोरोना की जंग जीतने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। झींझक ब्लाक के राजपुर ग्राम पंचायत में बाहर से आने वाले 25 लोगों को रुकवाया गया था। सभी भाग गए सभी के घरों में नोटिस दिया गया है जबकि परजनी में भी 22 लोग बाहर से आए थे सभी स्कूल से भाग गए। सभी को नोटिस दिया गया है। पिपरी गांव में बाहर से आए 35 लोगों को स्कूल में रुकवाया गया था। सभी भाग गए थे इनको नोटिस जारी किया गया है। औरंगाबाद झड़ा में 30 लोग बाहर से आए थे। सभी भाग गए। इनको नोटिस जारी की गई है। जबकि मंगलपुर में आए 100 लोगों को दो स्कूलों में रखा गया है। वहां से भागे 10 लोगों को नोटिस जारी की गई है। नसीरपुर गांव के स्कूल से भागे 15 लोगों को नोटिस जारी की गई है। 10 ग्राम पंचायतों से भागे करीब 200 लोगों को नोटिस जारी की गई है। एडीओ पंचायत झींझक ने बताया कि झींझक ब्लाक में 60 स्कूलों में करीब 16 सौ लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों से रोजाना रिपोर्ट मांगी जा रही है। स्कूलों से भागे करीब 200 लोगों को नोटिस जारी कर तत्काल स्कूलों में पहुंचने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी