मार्ग दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल

कानपुर देहात, जेएनएन : सिकंदरा, राजपुर, संट्टी, रूरा, अकबरपुर थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 09:29 PM (IST)
मार्ग दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल

कानपुर देहात, जेएनएन : सिकंदरा, राजपुर, संट्टी, रूरा, अकबरपुर थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अकबरपुर के जरैलापुरवा गांव निवासी अनुराग यादव (28) बाइक से चाचा सुनील कुमार (32) व तिंगाई गांव निवासी विनोद (40) के साथ जा रहे थे। रास्ते में नील गाय आने से अनियंत्रित हुई बाइक समेत तीनों लोग सड़कर पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य हादसे में घायल अकबरपुर के शंकर दयाल नगर निवासी श्याम सिंह (33) को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या तिराहे पर शुक्रवार रात खड़े ट्रक में पीछे से ट्राला ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में करमऊपुरवा निघसन खीरी निवासी मो.दाऊद खान (25) व मनोज (18) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। औरैया के बेला थानातर्गत रखवरैया निवासी सुघर सिंह शनिवार को ससुराल गौरी सुल्तनापुर से पत्नी पिंकी (26) को बाइक से लेकर लौट रहे थे। राजपुर के पास मुगल रोड पर गड्डे में बाइक अनियंत्रित होने से पिंकी गिर गई। गंभीर रूप से घायल पिंकी को पीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। रूरा बस स्टाप चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से गांधी नगर निवासी मो. शमी (60) घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया हे। सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के सामने मुगल रोड पर अनियंत्रित टेंपो पलटने से गोंडा निवासी गौतम प्रसाद व इलाहाबाद निवासी योगेंद्र कुमार घायल हो गए। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भेजा गया।

chat bot
आपका साथी