प्रदेश सरकार असंवेदनशील, केंद्र ने दिया अलग धन

कानपुर देहात, जेएनएन : अकबरपुर तहसील परिसर में गुरुवार को भाजपाइयों ने किसानों को फसल बर्बादी का मुआ

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 09:24 PM (IST)
प्रदेश सरकार असंवेदनशील, केंद्र ने दिया अलग धन

कानपुर देहात, जेएनएन : अकबरपुर तहसील परिसर में गुरुवार को भाजपाइयों ने किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सांसद देवेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार को असंवेदनशील करार दिया।

सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की बेरुखी के चलते किसान आत्महत्या को मजबूर है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का सही आंकड़ा प्रदेश सरकार तैयार नहीं कर रही है। अनुमानित आंकड़े के आधार पर किसानों को सहायता राशि देने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए अलग से धन दिया है लेकिन प्रदेश सरकार किसानों से छल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के साये में अपराधी जनता को लूट रहे हैं, कार्यकर्ता बेशकीमती जमीन हथियाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथवार किसानों के नुकसान का खुद सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करें ताकि प्रदेश सरकार के आंकड़े की पोल खुल सके। भाजपा जिलाध्यक्ष मदन पाण्डेय ने कहा कि किसानों की अनदेखी को भाजपा किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द नष्ट फसलों का उपज के बराबर किसानों को मुआवजा मुहैया कराए। इसके बाद राज्यपाल संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। मलखान सिंह, केके सिंह, विकास मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राम नरेश भदौरिया, विनोद सक्सेना, मथुरा पाल, अरबिंद सचान, विनोद तिवारी, अर्चना मिश्रा, कल्पना सक्सेना, चुनिया सविता मौजूद रहीं। सिकंदरा तहसील में पूर्व जिलाध्यक्ष वंशलाल कटियार की अध्यक्षता में धरना आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने प्रदेश सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की मांग की और एसडीएम को ज्ञापन दिया। यहां दिनेश मिश्रा, विनोद कटियार, विशाल कटियार, महाबीर प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. फूलचंद्र कठेरिया, ओमकार बुंदेला, महेंद्र सिंह, बब्बन दीक्षित आदि रहे।

------------------

कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया विरोध

अकबरपुर तहसील में आयोजित धरने में भाजपा संगठन के बीच रार खुल कर सामने आ गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन के नेताओं पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया, जिस पर उन्हें पदाधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।

-----------------

नहीं दिया विशेष पैकेज का आश्वासन

अकबरपुर तहसील में आयोजित धरने के मुख्य अतिथि सांसद से कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि जिले के किसानों की बर्बादी को ध्यान में रखते हुए केंद्र से जिले के लिए विशेष पैकेज दिलाने का आश्वासन देंगे। ऐसा न करने से कार्यकर्ताओं में मायूसी बनी रही।

chat bot
आपका साथी