गुणवत्तापूर्ण खाने के लिए आपको नहीं पड़ेगा भटकना, शहर में ही बनेगा फूड जोन Kanpur News

मलेशिया व थाईलैंड की तर्ज पर होगा विकसित किदवई नगर में फाउंटेन पार्क को किया गया चिह्नित।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 09:06 AM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 03:34 PM (IST)
गुणवत्तापूर्ण खाने के लिए आपको नहीं पड़ेगा भटकना, शहर में ही बनेगा फूड जोन Kanpur News
गुणवत्तापूर्ण खाने के लिए आपको नहीं पड़ेगा भटकना, शहर में ही बनेगा फूड जोन Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। शहर में मलेशिया और थाईलैंड की तर्ज पर फूड जोन स्थापित किया जाएगा। यहां मिलने वाली खाद्य सामग्री गुणवत्तापूर्ण होगी। साफ-सफाई के साथ ही खाद्य वस्तुओं को परोसने का विशेष तरीका होगा। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इसके लिए किदवई नगर स्थित फाउंटेन पार्क को चिह्नित किया है। 37 दुकानदारों ने पंजीकरण भी कराया है। जल्द ही इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से विकसित किए जा रहे जोन को सेफ स्ट्रीट फूड जोन नाम दिया जाएगा। यहां मिलने वाले खाद्य पदार्थ की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग नियमित जांच करेगा। हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज से युक्त खाद्य पदार्थ होंगे। दुकानदार खाद्य पदार्थों को एक ही तेल में बार-बार नहीं तल सकेंगे। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। जोन में गंदगी फैलाने और इधर उधर कूड़ा फेंकने वाले पर जुर्माना लगाया जाएगा। पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। दुकानदारों को न्यूट्रीशियन प्रशिक्षित भी करेंगे। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कई अन्य स्थानों की भी तलाश कर रहा है। यहां भी जोन विकसित किए जाएंगे।

इनका ये है कहना

किदवई नगर फाउंटेन पार्क का फूड जोन अपने आप में बिल्कुल अलग तरह का होगा। स्वाद के शौकीनों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलेंगे।

- विजय प्रताप सिंह, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन  

chat bot
आपका साथी