Weather Update Kanpur: आसमान पर बादल छाने से बढ़ा तापमान, अगले दो दिन में हो सकती है बारिश

Weather Update Kanpur चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं की दिशा बदली है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। अगले दो दिनों में बारिश होने की भी संभावना है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 01:18 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 01:18 PM (IST)
Weather Update Kanpur: आसमान पर बादल छाने से बढ़ा तापमान, अगले दो दिन में हो सकती है बारिश
Weather Update Kanpur न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। (Weather Update Kanpur) बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण आसमान पर गुरुवार सुबह से बादल छाए होने से तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस था तो गुरुवार को तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद बादल छंटने पर ठंड तेजी से बढऩे की उम्मीद है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं की दिशा बदली है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आसमान में  हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर छुटपुट बूंदाबांदी होने की  संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे धान, मूगफली आदि की कटी हुई फसलों की मड़ाई कर दानों को संरक्षित कर ले तथा रबी की फसलें जैसे-गेहूँ, जौं, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू  एवं सब्जियों आदि की बुवाई का कार्य रूककर करें।

chat bot
आपका साथी