झकरकटी बस अड्डे पर कोविड गाइडलाइन का हो रहा उल्लंघन, संक्रमण से बेखौफ दिख रहे यात्री

दिल्ली की ओर से आने वाली बसों में भी बड़ी तादाद में यात्री बस अड्डे पर उतरे और घर को रवाना हो गए। वहीं सेंट्रल स्टेशन पर सुबह श्रम शक्ति से दिल्ली से आये यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जांच में सभी यात्री निगेटिव निकले।

By ShaswatgEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 10:43 PM (IST)
झकरकटी बस अड्डे पर कोविड गाइडलाइन का हो रहा उल्लंघन, संक्रमण से बेखौफ दिख रहे यात्री
झकरकटी बस अड्डा में बिना मास्क के खड़े यात्री।

कानपुर, जेएनएन। जहां एक ओर सरकार कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सतर्क करने में जुटी है वहीं, लोग अब भी सतर्क होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी बढ़ रहा है, लेकिन लोगों में इसका कोई खौफ नहीं हैं। बस अड्डे पर कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर भीड़ उमड़ रही है। बिना मास्क व शारीरिक दूरी का पालन न करते हुए बसों से आती व जाती भीड़ कोरोना को निमंत्रण दे रही है। छठ पूजा खत्म होने के बाद रविवार को झकरकटी बस अड्डे पर यह नजारा आम था। न तो किसी यात्री को कोरोना का डर था न ही उसको निर्धारित की गई गाइड लाइन का पालन करने की परवाह।  दिल्ली की ओर से आने वाली बसों में भी बड़ी तादाद में यात्री बस अड्डे पर उतरे और घर को रवाना हो गए। वहीं सेंट्रल स्टेशन पर सुबह श्रम शक्ति से दिल्ली से आये यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जांच में सभी यात्री निगेटिव निकले। 

सुबह से रात तक रही भीड़ 

छठ पूजा खत्म होने के बाद यात्रियों ने  वापसी शुरू कर दी है। दिल्ली सहित रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, अमेठी, कन्नौज, गोरखपुर, बनारस,  गोण्डा, फर्रूखाबाद, इलाहाबाद आदि जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। शाम को दिल्ली के लिए 6 व इलाहाबाद के लिए 4 अतिरिक्त बसें लगाई गईं हैैं।

दो दिनों में 834 यात्रियों की कोरोना जांच

 झकरकटी बस अड्डे पर लगाये गये कैंप में पिछले दो दिनों में 834 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जांच में  कोई यात्री पॉजिटिव नहीं आया। 

 सेंट्रल पर प्रवेश व निकास के अतिरिक्त सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग 

 सेंट्रल पर प्रवेश व निकास के लिए निर्धारित किये गये रास्तों के अतिरिक्त अन्य रास्तों को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। प्रवेश के लिए सिटी साइट की तरफ सुरंग वाले रास्ते से यात्रियों को भेजा जा रहा है। यहां पर उनकी थर्मल स्कैनिंग की जाती है। 

547 यात्रियों ने निरस्त कराये टिकट

 रविवार को 547 यात्रियों ने दिल्ली जाने के लिए बुक टिकटों को निरस्त करा दिया। शनिवार को 418 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराये थे। 

एयरपोर्ट पर कोरोना जांच, लगेज का सैनिटाइजेशन 

रविवार को चकेरी एयरपोर्ट से 80 यात्री दिल्ली को रवाना हुए। दिल्ली से 85 यात्री शहर आये। शनिवार को शहर से 87 यात्री दिल्ली गये थे जबकि दिल्ली से 89 यात्री आये थे। सभी के लगेज को सैनिटाइज कर यात्रियों की कोरोना जांच की गई। 

chat bot
आपका साथी