उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 101 माताओं को दिया मातृ शक्ति सम्मान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने नयापुरवा सेंट्रल पार्क में मातृ शक्ति का सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:32 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:32 AM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 101 माताओं को दिया मातृ शक्ति सम्मान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 101 माताओं को दिया मातृ शक्ति सम्मान

जासं, कानपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने नयापुरवा सेंट्रल पार्क में मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान 101 महिलाओं को बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर का चित्र देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर) तनुज पूनिया ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहें। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर, विधायक सोहिल अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, पुनीत बाल्मीकि, विकास सोनकर, धीरेंद्र बाल्मीकि, दिनेश दीक्षित आदि रहे।

महिला आयोग की सदस्य को डफरिन में मिली गंदगी

जागरण संवाददाता, कानपुर : महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर को रविवार को डफरिन अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में गंदगी मिली। उन्होंने अधिकारियों और स्टाफ से नाराजगी जताई और साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। वह राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 20 नवजात बच्चियों को विभिन्न सामग्री और किट का वितरण करने पहुंची थी। उनके साथ रंजना शुक्ला, कुमुद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

लर्निग मैनेजमेट सिस्टम से छात्रों को पढ़ाएगा सीएसजेएमयू

जासं, कानपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) अब अपना लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम बनाएगा। इसके तहत छात्र ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही शिक्षकों से संपर्क कर अपने सवालों का समाधान भी पा सकेंगे। लर्निग मैनेजमेट सिस्टम के तहत विश्वविद्यालय स्मार्ट कक्षाएं बनाएगा। यहां पर शिक्षकों के व्याख्यान भी रिकॉर्ड होंगे। इस स्मार्ट क्लास रूम में सर्वर की व्यवस्था भी होगी। इसकी जिम्मेदारी सिस्टम मैनेजर डॉ. सरोज द्विवेदी व यूआइईटी निदेशक डॉ. रवींद्रनाथ कटियार को दी गई है। इससे सर्वाधिक लाभ यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी में अध्ययनरत करीब तीन हजार छात्र छात्राओं को मिलेगा। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के बाद से विश्वविद्यालय का फोकस ऑनलाइन पढ़ाई पर है। लर्निग मैनेजमेंट सिस्टम की रूपरेखा इसी बात को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

chat bot
आपका साथी