UP Weather Update: कानपुर में सूरज दिखाने लगा ताकत, अभी से 36 डिग्री पर पहुंचा पारा; बढ़ी गर्मी

नवरात्र तक बनी रहने वाली हल्की सर्दी इस बार समय से पहले विदा लेती दिखाई दे रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती गतिविधियां हैं। अगले दो दिन में दिन की गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

By akhilesh tiwari Edited By: Aysha Sheikh Publish:Fri, 29 Mar 2024 04:03 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 04:03 PM (IST)
UP Weather Update: कानपुर में सूरज दिखाने लगा ताकत, अभी से 36 डिग्री पर पहुंचा पारा; बढ़ी गर्मी
UP Weather Update: कानपुर में सूरज दिखाने लगा ताकत, अभी से 36 डिग्री पर पहुंचा पारा; बढ़ी गर्मी

जागरण संवाददाता, कानपुर। नवरात्र तक बनी रहने वाली हल्की सर्दी इस बार समय से पहले विदा लेती दिखाई दे रही है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती गतिविधियां हैं। अगले दो दिन में दिन की गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

वर्ष 2022 में 28 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा था। 2013, 2017 व 2018 में भी तापमान 38 डिग्री के ऊपर पहुंचा, जिसमें केवल 2017 ही ऐसा वर्ष है जब अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। अन्य वर्षों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास ही रहा।

गुरुवार को अधिकतम तापमान

सीएसए के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान पर सामान्य से 3.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही देश के पूर्व और पश्चिम में समु्द्री चक्रवात भी सक्रिय है।

इससे नम हवा चलकर मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों से आ रही सर्द हवा भी कमजोर हुई है। इसका असर है कि रात में तापमान कम है लेकिन दिन में हल्के-मध्यम बादल छाए रहने से गर्मी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कानपुर व आसपास के इलाकों में अगले दो दिन के दौरान वर्षा की संभावना नहीं है लेकिन दिन का तापमान बढ़ सकता है।

chat bot
आपका साथी