फतेहपुर : आचार संहिता तोड़ने पर चला हंटर, नगर पंचायत चेयरमैन पर मुकदमा, खटौली में प्रचार वाहन सीज

फतेहपुर में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावी है। लेकिन संभावित प्रत्याशी इसका उल्लंघन कर रहे हैं। रविवार को किशनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन पर आचार संहिता तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया वहीं कांग्रेस पार्टी की प्रचार सामग्री जब्त की गई।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:35 PM (IST)
फतेहपुर : आचार संहिता तोड़ने पर चला हंटर, नगर पंचायत चेयरमैन पर मुकदमा, खटौली में प्रचार वाहन सीज
आचार संहिता को लेकर जिलास प्रशासन मुस्तैद है।

 फतेहपुर, जागरण संवाददाता। 23 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, फिर भी संभावित प्रत्याशी इसका उल्लंघन कर रहे हैं। रविवार को किशनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन पर आचार संहिता तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया तो वहीं अयाह शाह विधान सभा में कांग्रेस पार्टी की प्रचार सामग्री से भरा एक वाहन सीज कर सामग्री जब्त की गई।

धाता थाने के हरदवां गांव में एसडीएम प्रभाकर, सीओ गयादत्त निरीक्षण पर निकले थे। हरदवां गांव में रामप्रसाद पतरौल की दीवार पर एक राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार लिखा पाया गया। जिसमें किशनपुर चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर का उल्लेख था। पुलिस ने उप निरीक्षक इंद्रपाल की तहरीर पर वाल पेंटिंग कराने वाले चेयरमैन चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। उधर खटौली पेट्रोल पंप के पास एक प्रचार वाहन सीज किया गया। इस वाहन में कांग्रेस के दो हजार पंपलेट, पांच झंडे पाए गए। इस सामग्री में प्रकाशक का नाम अंकित नहीं था। जिसके कारण फ्लाइंग स्क्वायड दस्ते ने सामग्री जब्त करते हुए वाहन सीज कराया।

chat bot
आपका साथी