डेढ़ वर्ष में तैयार होंगे पनकी में दो रेलवे ओवरब्रिज, संक्षेप में जानें- कानपुर शहर की अन्य गतिविधियां

कानपुर में रोज ही खेलकूद धार्मिक राजनीतिक और आपराधिक गतिविधियां होती रहती हैं। खबरों की इस श्रृंखला में हम आपको ऐसे सभी आयोजन और वारदातों के बारे में संक्षेप में जानकारी देते हैं। आइए संक्षिप्त रूप से जानते हैं कानपुर शहर का हाल...।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:40 AM (IST)
डेढ़ वर्ष में तैयार होंगे पनकी में दो रेलवे ओवरब्रिज, संक्षेप में जानें- कानपुर शहर की अन्य गतिविधियां
आइए संक्षिप्त रूप से जानते हैं कानपुर शहर का हाल...।

पनकी पॉवर हाउस के चालू होने पर कोयला लाने वाली रैक का आवागमन बढ़ेगा, ऐसे में तब जाम न लगे इसके लिए पनकी में दो आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) बनाए जाने हैं। बुधवार को इसका शिलान्यास सांसद सत्यदेव पचौरी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। दोनों आरओबी डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे।

पनकी स्टेशन से पावर हाउस के अंदर जाने वाली रेलवे लाइन का उपयोग कोयला लाने के लिए किया जाता है। अब इस पावर प्लांट परिसर में 660 मेगावॉट की नई यूनिट का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जब यह चालू हो जाएगी तो कोयला लाने के लिए मालगाडिय़ों का आवागमन बढ़ेगा। पनकी की दो क्रॉसिंग पर जाम भी लगेगा। इसे देखते हुए पावर हाउस प्रबंधन ने ही कल्याणपुर-पनकी मार्ग पर स्थित इन दोनों क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बजट सेतु निगम को दे दिया है। सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों काम को 18 माह में पूरा किए जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक केएन ओझा, उप परियोजना प्रबंधक कैसर अंसारी, पॉवर हाउस के अधीक्षण अभियंता एमएम चतुर्वेदी, अधिशाषी अभियंता एसके वर्मा, सहायक अभियंता अतुल राय, पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता नीरज पांडेय मौजूद रहे। 16 से चलेगी अनवरगंज व कासगंज के बीच चलेगी ट्रेन  

रेलवे ने 16 जून से अनवरगंज-कासगंज के बीच चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। यह दोनों जोड़ी ट्रेनें अब अग्रिम आदेश तक चलायी जाएंगी। इसमें ट्रेन संख्या 05040/05039 और 05038 को 16 जून से चलाया जाएगा जबकि ट्रेन संख्या 05037 को 17 जून से चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। 

पाइप लाइन टूटने से बर्बाद हो रहा पानी

दबौली मेन रोड में नगर निगम डंप के सामने दस दिन पहले पाइप लाइन टूट गई थी। इस वजह से यहां हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है। जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने इसकी सूचना जलकल को दी है। उन्होंने बताया कि पानी की वजह से सड़क भी खराब हो रही है। जासं

बेसहारा को लोगों की कर रहे मदद 

कोरोना काल में लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए सपा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष विजय ङ्क्षसह व साथी सुशील कुमार, चौधरी मिहिर, शुभम कुशवाहा, सूरजीत यादव, शशिकांत, सौरभ लोगों को घर-घर जाकर राशन पहुंचा रहे हैं। विजय ने कहा कि सभी सक्षम लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। वि.

chat bot
आपका साथी