दीपदान कर लौटते समय हो गया भीषण हादसा, देवर-भाभी की मौत, आठ लोग घायल Farukhabad News

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर सकवाई के पास वैन के पेड़ से टकरा जाने से हादसा हुआ है।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 03:58 PM (IST)
दीपदान कर लौटते समय हो गया भीषण हादसा, देवर-भाभी की मौत, आठ लोग घायल Farukhabad News
दीपदान कर लौटते समय हो गया भीषण हादसा, देवर-भाभी की मौत, आठ लोग घायल Farukhabad News

फर्रुखाबाद, जेएनएन। इटावा-बरेली हाईवे पर सकवाई के पास चालक को झपकी आने पर वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। कार सवार परिवार गंगा नदी में दीपदान करने के बाद मैनपुरी लौट रहा था। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी राम सिंह शाक्य की पत्नी वीरवती की एक माह पूर्व मौत हो गई थी। सोमवार को रामसिंह, अपने भाई प्रेमचंद्र शाक्य समेत परिवार के लोगों के साथ दीपदान करने को शहर के पांचालघाट स्थित गंगा नदी घाट पर आए थे। यहां से देर रात वैन से घर वापस जा रहे थे। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर सकवाई के पास चालक जीवेश राजपूत को झपकी आ गई और वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में राम सिंह का पुत्र सुशील, पुत्री गुड्डी, 45 वर्षीय भाई प्रेमचंद्र शाक्य, प्रेम चंद्र की 50 वर्षीय भाभी मौर्यश्री पत्नी रामदास समेत परिवार की सत्यवती पत्नी रामभरोसे, क्रांति देवी पत्नी ओनारायण, सुशील की पत्नी प्रीती, जनपद इटावा थाना वैदपुरा क्षेत्र के आदीपुरा निवासी कमला देवी, रामबहादुर की पत्नी घायल हुए हैं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. प्रशांत सिंह सेंगर ने प्रेमचंद्र और उनकी भाभी मौर्यश्री को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

एक घर में दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि प्रेमचंद्र का एक पुत्र दिलीप और कल्पना, चेतना, रोशनी, चांदनी पुत्रियां हैं। प्रेमचंद्र भाई रामसिंह, रामभरोसे, रामदास, रामबहादुर, रामकुमार में पांचवे नंबर के थे। मौर्यश्री के दो पुत्रों में प्रेमराज और दिनेश हैं।

chat bot
आपका साथी