गोविंद नगर उपचुनाव : शाम तक चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 21 अक्टूबर को मतदान होगा।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:40 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:40 AM (IST)
गोविंद नगर उपचुनाव : शाम तक चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
गोविंद नगर उपचुनाव : शाम तक चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

कानपुर, जेएनएन। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। रविवार को पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना होंगी। कुल 3,59,343 मतदाता सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद दिए गए इस्तीफे से गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की सीट खाली हुई थी। इस सीट पर उप चुनाव में नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होना है। शनिवार शाम छह बजे तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकेंगे। छह बजते ही उन्हें चुनाव प्रचार बंद करना होगा।

रविवार सुबह से नौबस्ता गल्ला मंडी में बनाए गए चुनाव कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 70 मतदान केंद्र हैं। इनमें 349 बूथ हैं। इसलिए 349 पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की 10 फीसद संख्या रिजर्व में भी रखी गई है ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें मतदान कराने के लिए भेजा जा सके। विधानसभा क्षेत्र में 1,96,267 पुरुष, 1,63,052 महिलाएं, 24 अन्य मतदाता हैं।

chat bot
आपका साथी