आइआइटी में ड्रोन से लहराएगा तिरंगा, सीएसजेएमयू में पहली बार 50 मीटर ऊंचा होगा राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम, छात्र देंगे प्रस्तुति, निदेशक फहराएंगे तिरंगा, एनसीसी यूनिट रहेगी मौजूद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 03:14 PM (IST)
आइआइटी में ड्रोन से लहराएगा तिरंगा, सीएसजेएमयू में पहली  बार 50 मीटर ऊंचा होगा राष्ट्रीय ध्वज
आइआइटी में ड्रोन से लहराएगा तिरंगा, सीएसजेएमयू में पहली बार 50 मीटर ऊंचा होगा राष्ट्रीय ध्वज

जागरण संवाददाता, कानपुर : स्वतंत्रता दिवस पर आइआइटी का आकाश तिरंगे झंडे से पट जाएगा। एक साथ कई अनमैंड एयर व्हीकल (ड्रोन) हजारों फिट की ऊंचाई पर झंडे को लहराकर एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देंगे। वहीं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्व विद्यालय में भी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर 50 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारिया शुरू हो गई हैं।

आइआइटी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्र-छात्राएं विभिन्न कार्यक्रमों के अभ्यास में जुट गए हैं। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तकनीकी प्रदर्शन भी किया जाएगा। ऑडिटोरियम ग्राउंड में छात्रों द्वारा तैयार ड्रोन का करतब दिखाया जाएगा। इसमें ड्रोन कई तिरंगे झंडे को लेकर उड़ेंगे और देशभक्ति का जज्बा दिखाएंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर संस्थान ने मिनट्स जारी कर दिए हैं। सबसे पहले निदेशक प्रो. अभय करंदीकर मैदान में तिरंगा झंडा फहराएंगे। एनसीसी कैडेट्स द्वारा कदम ताल किया जाएगा। कैंपस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और स्कूल के छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। संस्थान के छात्र, फैकल्टी और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। छात्र रिहर्सल कर रहे हैं।

- - - - - - - - - - -

सीएसजेएमयू में फहरेगा 50 मीटर ऊंचा तिरंगा

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवन के ठीक सामने तिरंगा फहराने की तैयारी है। यहां पहली बार ऐसा होगा जब 50 मीटर तिरंगा लहराएगा। यही नहीं 72 वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को भव्यता के साथ मनाने के लिए भी अन्य सास्कृतिक आयोजन करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर संजय स्वर्णकार ने बताया कि 50 मीटर ऊंचा तिरंगा तैयार किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हों, इसके लिए भी कवायद चल रही है।

युवा महोत्सव की तैयारिया शुरू

विश्व विद्यालय में अक्टूबर के दौरान होने वाले साहित्यिक उत्सव युवा महोत्सव की तैयारियाँ भी शुरू हो गईं हैं। महोत्सव में अधिक से अधिक कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सके, इसके लिए विश्व विद्यालय में संयोजकों ने उनसे सीधा संपर्क साधना शुरू कर दिया है। महोत्सव में खेल, साहित्य और राजनीति के क्षेत्र से किसी ऐसी शख्सियत को बुलाने की योजना बन रही है। विश्वविद्यालय में कल्चरल टीम के कोऑर्डिनेटर डॉ. सिधाशु राय ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर ही सभी तैयारिया पूरी कर ली जाएंगी।

chat bot
आपका साथी