कन्नाैज में देवी जागरण में गया हुआ था परिवार, वापस आए तो मकान का ताला टूटा देख उड़े हाेश

कोतवाली छिबरामऊ के मुहल्ला ग्रेसीगंज निवासी अवनीश गुप्ता मोबाइल फोन की दुकान किए हुए हैं। गुरुवार रात आठ बजे वह स्वजन के साथ मुहल्ले के ही एक गेस्ट हाउस में आयोजित मां भगवती के जागरण में शामिल होने चले गए थे। घर पर ताला लगा था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:02 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:02 AM (IST)
कन्नाैज में देवी जागरण में गया हुआ था परिवार, वापस आए तो मकान का ताला टूटा देख उड़े हाेश
कन्नौज में चोरी होने के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

कन्नौज, जेएनएन। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व रुपये चोरी कर लिए। स्वजन देवी जागरण में गए थे। वापस लौटे तो जानकारी हुई तो उन्होंने  पुलिस को जानकारी दी। 

कोतवाली छिबरामऊ के मुहल्ला ग्रेसीगंज निवासी अवनीश गुप्ता मोबाइल फोन की दुकान किए हुए हैं। गुरुवार रात आठ बजे वह स्वजन के साथ मुहल्ले के ही एक गेस्ट हाउस में आयोजित मां भगवती के जागरण में शामिल होने चले गए थे। घर पर ताला लगा था। रात तीन बजे करीब स्वजन के साथ वापस आए। मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर पहुंचे तो कमरों के भी ताले टूटे थे। सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। मामले की जानकारी यूपी 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। अवनीश गुप्ता ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, एक सोने का हार, चार झाले, पांच सोने की अंगूठी, पांच सोने के लाकेट सहित करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान ले गए। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से मामले की पड़ताल की। इस बीच गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जानी भी पहुंच गए। उन्होंने वारदात को अंजाम देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी