कानपुर के श्यामनगर में आधी रात सूने घर में घुसे बदमाश, पुलिस पहुंची तो चलाईं गोलियां, एक घायल

अमेरिका में रह रहे परिवार ने पड़ोसी को किया था फोन बताया मेरे घर में घुस गए चोर। मौके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 02:35 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 02:53 AM (IST)
कानपुर के श्यामनगर में आधी रात सूने घर में घुसे बदमाश, पुलिस पहुंची तो चलाईं गोलियां, एक घायल
कानपुर के श्यामनगर में आधी रात सूने घर में घुसे बदमाश, पुलिस पहुंची तो चलाईं गोलियां, एक घायल

जागरण संवाददाता, कानपुर : चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में ताला बंद मकान में वारदात के इरादे से घुसे तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो अन्य बदमाश मकान में छिपकर पुलिस पर फायरिंग करते रहे। सूचना पर पूर्वी जोन के थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मकान को घेर लिया। देर रात तक बदमाशों को पकड़ने के लिए कवायद जारी रही। इस बीच दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस आयुक्त समेत अन्य आला अफसर भी घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया।

श्याम नगर में हरिहर धाम के पास हरिओम अवस्थी का गंगा त्रिवेणी वाटिका के नाम से मकान है। हरिओम अवस्थी के दो इंजीनियर बेटे विजय और आशुतोष हैं। हरिओम दोनों के बेटों के साथ अमेरिका में रहते हैं। श्याम नगर के मकान में किराए पर एक परिवार रहता है। हाल में ही कोरोना संक्रमण बढ़ने से स्कूलों की छुट्टी होने पर वह परिवार भी अपने गाव चला गया था। घर में ताला बंद था। मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जो हरिओम के बेटों के मोबाइल से लिंक हैं। देर रात मकान में बदमाशों के घुसने से सिक्योरिटी अलार्म का अलर्ट आया तो हरिओम ने पड़ोसी कमर्ेंद्र द्विवेदी और आशुतोष मिश्रा को फोन करके घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी तो पहले श्याम नगर चौकी और चकेरी थाने की पुलिस पहुंची और बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया और उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल भेजा है। मकान की चारों ओर से घेराबंदी की गई। देर रात तक घर में घुसे अन्य बदमाशों को निकलाने का प्रयास जारी रहा। चोरी के इरादे से चोर घुसे थे। पुलिस के पहुंचने पर भागने के दौरान गिरने से एक शातिर को चोट आयी है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य बदमाशों को निकालने के लिए आपरेशन जारी है।

- प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी

chat bot
आपका साथी