उन्नाव: दुष्कर्म पीडि़ता के अगवा भतीजे का क्लू मिलने पर दौड़ी टीमें, रायबरेली पर टिकीं निगाहें

उन्नाव कानपुर लखनऊ या रायबरेली में होने की मिली है जानकारी सबसे अधिक आशंका रायबरेली में होने पर स्वॉट व सर्विलांस टीम भेजी देरशाम तक कोई जानकारी नहीं मिली स्वॉट व सर्विलांस अधिकारियों ने बताया कि रायबरेली पर पैनी नजर है

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 09:59 PM (IST)
उन्नाव: दुष्कर्म पीडि़ता के अगवा भतीजे का क्लू मिलने पर दौड़ी टीमें, रायबरेली पर टिकीं निगाहें
एएसपी ने बताया कि टीमें सभी जिलों में खोजबीन कर रही हैं

उन्नाव, जेएनएन। मृत दुष्कर्म पीडि़ता के भतीजे का सात दिन बाद भी पता न चलने से अब पुलिस की स्पेशल टीमों ने सक्रियता बढ़ाई है। सर्विलांस व स्वॉट की सुरागरसी में बच्चे के उन्नाव या आसपास के जिलों में होने की जानकारी पर टीमों ने छापेमारी तेज कर दी है। रायबरेली में होने की सर्वाधिक संभावना के चलते स्वॉट व सर्विलांस टीमें वहां भेजी गई हैं।

बिहार थानांतर्गत एक गांव निवासी दुष्कर्म पीडि़ता का भतीजा बीती 2 अक्टूबर को लापता हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 14 टीमों के अलावा, स्वॉट, सर्विलांस व फील्ड यूनिट की टीमें तलाश में लगी हैं। गुरुवार सुबह खुफिया टीम ने बच्चे के उन्नाव, लखनऊ, कानपुर व रायबरेली के बीच होने की जानकारी दी। सबसे ज्यादा आशंका रायबरेली में होने की जताई तो सभी जगह पुलिस टीमें भेजी गईं। वहीं, रायबरेली के लिए स्वॉट व सर्विलांस टीमें रवाना हुईं। हालांकि देरशाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। स्वॉट व सर्विलांस अधिकारियों ने बताया कि रायबरेली पर पैनी नजर है। जल्द बच्चे का सुराग मिलेगा।, वहीं एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि टीमें सभी जिलों में खोजबीन कर रही हैं। बच्चे की सकुशल वापसी के प्रयास जारी है।  

chat bot
आपका साथी