शिवपाल सिंह यादव ने कहा, अखिलेश यादव की नादानी से हम 47 सीट पर सिमटे

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को अखिलेश यादव की नादानी के कारण सिर्फ 47 सीट पर सिमटना पड़ा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 08 May 2017 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 09 May 2017 10:39 AM (IST)
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, अखिलेश यादव की नादानी से हम 47 सीट पर सिमटे
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, अखिलेश यादव की नादानी से हम 47 सीट पर सिमटे

कानपुर (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के विधायक तथा पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नादान नेता का तमगा दिया है। शिवपाल सिंह यादव आज कानपुर में पार्टी के पूर्व विधायक के घर मांगलिक कार्यक्रम में पधारे थे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को अखिलेश यादव की नादानी के कारण सिर्फ 47 सीट पर सिमटना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में पांच साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई थी, इसके बाद भी सिर्फ 47 सीट पर सिमटना बेहद शर्मनाक है। यह सब अखिलेश यादव की नादानी के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि अखिलेश की वजह से हम इतनी कम सीटें जीत पाये।

यह भी पढ़ें: अपर्णा यादव की अखिलेश यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोडऩे की मांग

इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला अकेले अखिलेश यादव ने लिया था। अगर हमारी पार्टी अकेले भी लड़ती को इतना शर्मनाक प्रदर्शन नहीं होता।

यह भी पढ़ें: जहां नेताजी खड़े हो जाते हैं सपा की शुरुआत वहीं से होती है: शिवपाल यादव

इस निर्णय के कारण ही भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की सत्ता मिली है और हमारी पार्टी हाशिए पर चली गई है। अखिलेश यादव की यह नादानी बड़ी महंगी पड़ रही है।

इटावा में नई पार्टी बनाते की बाबत उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन हो चुका है। इस पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।

यह भी पढ़ें: पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे सपा पदाधिकारियों की छुट्टी

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव इस मोर्चा का अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं। इस समय हमारा मुख्य उद्देश्य मुलायम सिंह यादव को उनका सम्मान दिलाने का है। इस मोर्चा के अध्यक्ष बनने के बाद से उनका कुछ सम्मान बढ़ेगा। समाजवादी सेक्युलर पार्टी का जल्द गठन होगा। 

chat bot
आपका साथी