सर्दी बढ़ी, लेकिन कानपुर धीरे-धीरे घटने लगे बिजली की आपूर्ति

जागरण संवाददाता कानपुर फाल्ट व शटडाउन से 15 सबस्टेशनों से जुड़े साथ लाख लोग परेशान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 01:42 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:42 AM (IST)
सर्दी बढ़ी, लेकिन कानपुर धीरे-धीरे घटने लगे बिजली की आपूर्ति
सर्दी बढ़ी, लेकिन कानपुर धीरे-धीरे घटने लगे बिजली की आपूर्ति

जागरण संवाददाता, कानपुर : फाल्ट व शटडाउन से 15 सबस्टेशनों से जुड़े साथ लाख लोग परेशान रहे। फाल्ट की वजह से म्योर मिल सबस्टेशन से रात 2 बजे से सुबह 9.05 बजे तक बिजली गुल रही। एचटी पोल में करंट आने पर आरपीएच ओल्ड सबस्टेशन से सूटरगंज फीडर की दोपहर 1.25 बजे से 3.10 बजे तक बंद रही।

पैनल की मरम्मत के लिए साइकिल मार्केट सबस्टेशन से लाल कुआं फीडर की आपूर्ति दोपहर 3.30 बजे से बाधित रही। अंडरग्रांउड केबल फाल्ट होने से बारादेवी फीडर की आपूर्ति सुबह 6.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुल रही। फाल्ट होने से पनकी ट्रांसमिशन से दर्शनपुरवा के जी-9 फीडर की आपूर्ति सुबह 11.45 बजे से शाम 4.50 बजे तक बंद रही। फजलगंज सबस्टेशन के जी-4 फीडर की आपूर्ति एचटी लाइन टूटने से सुबह 11.30 बजे से शाम 4.45 बजे तक बाधित रही। दादानगर ट्रांसमिशन से दादानगर-2 फीडर की आपूर्ति सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रही। कोयला नगर सबस्टेशन के गंगापुर फीडर की आपूर्ति पोल लगाने के लिए सुबह 9.40 बजे से 10.40 बजे तक बाधित रही। रतनपुर सबस्टेशन के शताब्दी नगर फीडर की आपूर्ति फाल्ट होने से सुबह 5.30 बजे से 9.55 बजे तक बाधित रही। एचटी पोल लगाने व लाइन बदलने के लिए सय्यद नगर फीडर की आपूर्ति सुबह 11.05 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक बिजली बंद की गई। एचटी पोल लगाने के लिए ओल्ड रतनपुर फीडर की आपूर्ति दोपहर 3 बजे से शाम 4.40 बजे तक बंद रखी गई।

-------

आज यहां नहीं आएगी बिजली

कानपुर : चीना पार्क सबस्टेशन का शटडाउन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लिया जाएगा। बेबीज कंपाउंड, हीरामन का पुरवा, हड्डी गोदाम, रामचंदी अखाड़ा, सोहनलाल का हाता, इफ्तिखाराबाद, दलेलपुरवा की आपूर्ति बाधित रहेगी।

chat bot
आपका साथी