देश की धरोहर और ताकत है हमारी एकता : सतीश महाना

रन फॉर यूनिटी में कैबिनेट मंत्री की अगुवाई में शामिल हुए लोग। विश्वविद्यालय में भी कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया।

By AbhishekEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 01:46 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 01:46 PM (IST)
देश की धरोहर और ताकत है हमारी एकता : सतीश महाना
देश की धरोहर और ताकत है हमारी एकता : सतीश महाना

कानपुर (जागरण संवाददाता)। एकता ही हमारे देश की धरोहर और ताकत है। देश सशक्त तभी होगा जब हमारी एकता मजबूत रहेगी। यह बातें राष्ट्रीय एकता दिवस पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कही। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बुधवार को मंत्री के साथ लोगों ने हरजेंद्रनगर से दौड़ लगाई। एक साथ कदम ताल मिलाते हुए लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए तो उसकी गूंज से वातावरण देश भक्ति से सराबोर हो गया।

बुधवार की सुबह आठ बजे से कैबिनट मंत्री सतीश महाना की अगुवाई में लोग हरजिंदर नगर में एकत्र हुए। इसके बाद रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत मंत्री की अगुवाई में लोगों ने लालबंगला बाजार से चकेरी चौकी तक कदम ताल मिलाए। कैबिनट मंत्री ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया। आज उनसे सीखने और उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। हम एकता व भाईचारे की शपथ लें। लोगों ने सरदार पटेल को याद किया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

अनेकता में हो एकता की भावना

राष्ट्रीय एकता दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम, संस्कारों का ज्ञान सफलता के मंत्र हैं। इन्हीं का अनुशरण कर सदाचार के साथ कामयाबी की राह मिलती है। अनेकता में एकता की भावना होनी चाहिए। समस्त विश्व को दिखा दें कि भारत एकता की दौड़ में सबसे आगे है। इसके लिए सतत प्रयास करना होगा और मैं, तुम, मेरा तुम्हारे की भावना से उठ कर हमारे के बारे में सोचना होगा। इसके बाद कुलपति ने विश्विद्यालय में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कुलपति ने कहा कि आज के समय में एकता की भावना का बहुत महत्व है। यहां धर्म, संस्कृति और रहन सहन में विविधता के बावजूद राष्ट्रीयता का धर्म सर्वोपरी है। केंद्र और राज्य सरकार के आह्वान पर देश में एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। विश्विद्यालय में करीब 200 छात्र-छात्राएं रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए। प्रशासनिक भवन ग्राउंड से आरंभ होकर फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के पास संपन्न हुई। यहां रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार, खेल सचिव डॉ. आरपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज सिंह, डॉ. प्रवीण कटियार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी