लौह पुरुष लाए थे कृषि क्षेत्र में क्रांति, इंदिरा गांधी ने बैंकों का किया राष्ट्रीयकरण

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाण दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 10:59 AM (IST)
लौह पुरुष लाए थे कृषि क्षेत्र में क्रांति, इंदिरा गांधी ने बैंकों का किया राष्ट्रीयकरण
लौह पुरुष लाए थे कृषि क्षेत्र में क्रांति, इंदिरा गांधी ने बैंकों का किया राष्ट्रीयकरण

कानपुर (जागरण संवाददाता)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाण दिवस और पूर्व गृह मंत्री सरदार पटेल की जंयती पर गोविंद नगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश में कृषि क्रांति लाने का प्रयास किया। इसी का नतीजा है कि देश आज कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के टुकड़े किए इससे बड़ी और सर्जिकल स्ट्राइक क्या हो सकती है। इससे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक न कभी हुई थी और न ही होगी।

कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

नरोना चौराहे पर बुधवार को कांग्रेसियों ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा की साफ सफाई कर दूध से स्नान कराया। माल्यार्पण के उपरांत शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने उन्हें युगदृष्टा और राष्ट्रनेत्री बताते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलकर देश का चतुर्मुखी विकास किया जा सकता है। पूर्व विधायक हाफिज मो. उमर ने इंदिरा गांधी को दैवीय शक्ति का देवदूत बताया। पूर्व विधायक भूधर नारायन मिश्रा वसंजीव दरियाबादी, पूर्व महापौर अनिल शर्मा, आलोक मिश्रा, अब्दुल मन्नान ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी