सपाइयों ने बजाया झुनझुना, भाजपा सरकार को बताया सबसे ज्यादा महंगाई देने वाली सरकार

कहा कि भाजपा सरकार में न ही कारोबार बचा है और न ही रोजगार बैंक भी डूब रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 02:59 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 02:59 PM (IST)
सपाइयों ने बजाया झुनझुना, भाजपा सरकार को बताया सबसे ज्यादा महंगाई देने वाली सरकार
सपाइयों ने बजाया झुनझुना, भाजपा सरकार को बताया सबसे ज्यादा महंगाई देने वाली सरकार

कानपुर, जेएनएन। आॢथक तंगी, डूबती अर्थव्यवस्था व कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को सपाइयों ने 20 लाख करोड़ के आॢथक पैकेज को झुनझुना बताते हुए थाली व झुनझुना बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार को इतिहास की सबसे ज्यादा झूठी व महंगाई देने वाली सरकार बताया।

गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार

सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि 20 लाख करोड़ के झुनझुने ने जनता को झूठी उम्मीदों के सपनों में फंसा दिया। आॢथक तंगी की वजह से लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार में न ही कारोबार बचा है और न ही रोजगार। अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जीडीपी शून्य तक पहुंच गई है। बैंक डूब रहे हैं, जमा राशि पर ब्याज घटता जा रहा है। परेशान लोग अपने पीएफ से पैसे निकालने को मजबूर हैं। श्रमिक विस्थापन के दौर में कई लोगों ने अपने करीबियों को खोया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार होती जा रही है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल का मूल्य, रसोई गैस का मूल्य, सब्जियों का मूल्य आसमान छू रहे हैं।

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व बिजली को वन नेशन वन टैक्स के वादे के बावजूद जीएसटी में नहीं रखा जा रहा है। व्यापारी, किसान, नौजवान उपेक्षित हैं। ऐसी किंकर्तव्य विमूढ़ सरकार से किसी को उम्मीद नहीं रही। मांग रखी गई कि 20 लाख करोड़ के आॢथक पैकेज से हर जरूरतमंद को सीधी मदद की व्यवस्था की जाए। सरकार सुनिश्चित करे कि एक भी आत्महत्या आॢथक तंगी से न हो। पेट्रोल, डीजल, गैस, बिजली को जीएसटी के अंतर्गत लाया जाए। सब्जियों के दाम नियंत्रित किए जाएं। प्रदर्शन में संजय बिस्वारी, विनय कुमार सहज, प्रीत सिंह, मनोज चौरसिया, शेषनाथ यादव, मालू गुप्ता, गुड्डू यादव, विनय साहू आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी