Govind nagar by-poll : सपा ने भी घोषित किया प्रत्याशी, सम्राट विकास यादव को मैदान में उतारा Kanpur News

सपा ने कैडर युवा और बेस वोटबैंक पर खेला दांव अब भाजपा में ही प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 03:29 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 03:38 PM (IST)
Govind nagar by-poll : सपा ने भी घोषित किया प्रत्याशी, सम्राट विकास यादव को मैदान में उतारा Kanpur News
Govind nagar by-poll : सपा ने भी घोषित किया प्रत्याशी, सम्राट विकास यादव को मैदान में उतारा Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। गोविंदनगर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने युवा चेहरे, पार्टी के कैडर और बेस वोट बैंक पर भरोसा जताया है। समाजवादी छात्र सभा में पदाधिकारी सम्राट विकास यादव को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने यही संदेश दिया है। गोविंदनगर विधानसभा के लिए भाजपा को छोड़ अब सारे दलों के पत्ते खुल चुके हैं। देर रात तक भाजपा भी प्रत्याशी का एलान कर सकती है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ, फिर लोकसभा चुनाव बसपा के साथ गठबंधन करके लडऩे वाली सपा इस बार अकेले मैदान में उतर रही है। गोविंदनगर उपचुनाव के लिए पार्टी से 12 दावेदारों ने अपने नाम भेजे थे लेकिन कई जिलों में बतौर प्रभारी अपनी छाप छोडऩे वाले और गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में एकमात्र सपा पार्षद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सम्राट विकास पार्टी की पसंद बने। कांग्रेस ने जिस तरह से छात्र राजनीति से अपना प्रत्याशी उतारा है। कमोबेश सपा ने भी वही किया है।

32 वर्षीय विकास मसवानपुर के निवासी हैं और समाजवादी छात्र सभा में वे प्रदेश उपाध्यक्ष हैंं। सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कैडर को वरीयता देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। सभी मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करेंगे। उधर, भाजपा में भी टिकट चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि देर रात तक टिकट का एलान हो जाएगा। इसी वजह से कई दावेदार दिल्ली और लखनऊ में डेरा जमाए बैठे हैं। 

chat bot
आपका साथी