पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को धर दबोचा

- रायपुरवा में देवीदीन का हाता से गायब हुई थी किशोरी मुकदमे में पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ी आरोपित युवक शुभम सविता उर्फ छोटू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया था

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:57 PM (IST)
पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को धर दबोचा
शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

कानपुर, जेएनएन। रायपुरवा पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोपित युवक शुभम सविता उर्फ छोटू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया था।

पिछले दिनों रायपुरवा निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जांच में उन्नाव के असीवन थानाक्षेत्र में कनिगांव निवासी आरोपित शुभम का नाम सामने आया था। शुभम भी किशोरी के घर के पास ही रहता था। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने किशोरी को झकरकटी के पास बरामद किया था, तब उसने बताया था कि दोनों ने शादी कर ली है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनवरगंज मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि किशोरी ने मेडिकल कराने से मना कर दिया था। लेकिन बयानों में उसने दुष्कर्म की बात कही थी। आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही एससीएसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी