कानपुर होते हुए चलेंगी सात जोड़ी नई ट्रेनें

बिहार के लिए रेलवे बोर्ड ने सात जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया है। ये सभी कानपुर से होकर गुजरेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 01:53 AM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 01:53 AM (IST)
कानपुर होते हुए चलेंगी सात जोड़ी नई ट्रेनें
कानपुर होते हुए चलेंगी सात जोड़ी नई ट्रेनें

जागरण संवाददाता, कानपुर : बिहार के लिए रेलवे बोर्ड ने सात जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। यह ट्रेनें कल से चलेंगी। इन्हें अलग-अलग दिन चलाया जाएगा। ट्रेनों के फेरे भी सीमित किए गए हैं। यह ट्रेनें एक, दो अथवा तीन फेरे लगाकर बंद हो जाएंगी। - आनंद विहार टर्मिनल- जयनगर त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 04438 आनंद विहार से 15 और 16 नवंबर की रात 11:55 बजे चलकर सुबह 6:05 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, बक्सर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए रात 10:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। जयनगर से यह ट्रेन 17 और 18 नवंबर को वापस आएगी। - आनंद विहार से कटिहार त्योहार स्पेशल ट्रेन 04440 एक दिन 13 नवंबर को चलायी जाएगी। आनंद विहार से यह ट्रेन दोपहर 1:45 बजे चलकर शाम 7:40 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी और यहां से कटिहार रवाना होगी। 15 नवंबर को ट्रेन वहां से वापसी करेगी। -कानपुर सेंट्रल से एलटीसी त्योहार स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर और 3 दिसंबर को चलायी जाएगी। 13 नवंबर और 4 दिसंबर को यह ट्रेन वापस आएगी। सेंट्रल से ट्रेन संख्या 04153 सुबह 9:20 बजे चलेगी। वाया प्रयागराज, सतना, भुसावल, नासिक रोड होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। -आनंद विहार से सहरसा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 12 नवंबर को चलेगी। ट्रेन संख्या 04448 रात 11:55 बजे चलकर सुबह 6:05 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर, बरौनी होते हुए रात 7:45 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी नहीं होगी -नई दिल्ली पटना त्योहार स्पेशल ट्रेन संख्या 04460 नई दिल्ली से 12 नवंबर की रात 8:55 बजे चलकर रात 2:55 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। वाया प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय होते हुए सुबह 11:30 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से 13 नवंबर की दोपहर 2:30 बजे ट्रेन वापस आएगी। -नई दिल्ली से इस्लामपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन 13, 15 और 16 नवंबर को चलायी जाएगी जबकि 14, 16 और 17 को वापसी करेगी। नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 04452 रात 8 बजे चलकर रात 2:30 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से ट्रेन वाया बक्सर, दानापुर, पटना के रास्ते दोपहर 2:45 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी। -आनंद विहार से भागलपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन 13 और 17 नवंबर को चलायी जाएगी जबकि 15 और 19 नवंबर को भागलपुर से यह ट्रेन वापसी करेगी। ट्रेन संख्या 04456 आनंद विहार से रात 11:55 बजे चलकर सुबह 6:05 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से वाया प्रयागराज, पटना, जमालपुर के रास्ते रात 9:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी