आग से झुलसे 16 लोगों की हालत अभी गंभीर

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: भोगनीपुर के सुखसौरा में बरात जाने से एक दिन पहले लीकेज सिलेंडर से लगी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 01:00 AM (IST)
आग से झुलसे 16 लोगों की हालत अभी गंभीर
आग से झुलसे 16 लोगों की हालत अभी गंभीर

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: भोगनीपुर के सुखसौरा में बरात जाने से एक दिन पहले लीकेज सिलेंडर से लगी आग में झुलसे 16 लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

सुखसौरा निवासी शिव कुमार के पुत्र गंभीर सिंह की शादी तुर्कीमऊ निवासी तुलसीराम की पुत्री के साथ तय हुई थी। गुरुवार को रिश्तेदारों के लिए खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकले रेग्यूलेटर पाइप में आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। घटना मे 18 लोग झुलस गए थे। घटना में अकबरपुर के सिहुराभावन निवासी आशा देवी उर्फ मुन्नी देवी (50) की गुरुवार को मौत हो गई थी। इन्हीं के साथ कल्यानपुर में भर्ती शिवप्यारी की हालत गंभीर बनी हुई है। एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराई गई लालवती को डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ कमांड हास्पिटल रेफर कर दिया। कमांड हास्पिटल पहुंचे लालवती के पुत्र अशोक ने बताया कि एक्स-रे कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आग का असर हड्डियों पर तो नहीं है। ग्राम प्रधान मानसिंह के अनुसार कल्यानपुर के लखनपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती शिवप्यारी की हालत गंभीर हैं। उनके पति शिवकुमार का राहत कार्य में हाथ टूट गया, उन्हें भी यहीं भर्ती कराया गया है। एलएलआर हास्पिटल (हैलट) में भर्ती कुछ लोगों को उनके परिजन शहर के अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। मानसिंह के अनुसार रामा हास्पिटल में दो, अनुराग हास्पिटल में एक, न्यू लखनपुर हास्पिटल में दो, रीजेंसी में एक, बर्रा के जयराम हास्पिटल में एक, ग्लैक्सी में एक, एसपीएम में दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। न्यू लखनपुर हास्पिटल में भर्ती एक मरीज की हालत सामान्य देख उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई।

chat bot
आपका साथी