'दोहरे शतक' से एक कदम दूर क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज, प्रथम प्रधानमंत्री के पिता के अलावा इस अभिनेता ने भी की यहां पर पढ़ाई

1820 में हुई थी स्थापना यूपी बोर्ड का गठन होने के बाद 1921 में मिली थी शहर के पहले इंटर कॉलेज के रूप में मान्यता।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 03:57 PM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 09:58 AM (IST)
'दोहरे शतक' से एक कदम दूर क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज, प्रथम प्रधानमंत्री के पिता के अलावा इस अभिनेता ने भी की यहां पर पढ़ाई
'दोहरे शतक' से एक कदम दूर क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज, प्रथम प्रधानमंत्री के पिता के अलावा इस अभिनेता ने भी की यहां पर पढ़ाई

कानपुर, [जागरण स्पेशल]। सिविल लाइंस स्थित क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज अगले वर्ष 'दोहरा शतकÓ यानी दौ सौ साल पूरे कर लेगा। 200 वर्ष पूरे करने वाला शहर का यह पहला विद्यालय होगा। यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ-साथ शहरवासियों के लिए भी यह बेहद गौरव की बात है। खास बात ये है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के पिता पं. मोतीलाल नेहरू ने भी इसी विद्यालय से कक्षा चार उत्तीर्ण किया था।

कई देशों में मेधा बिखेर रहे यहां के पूर्व छात्र

क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज की स्थापना 1820 में एक फ्री स्कूल के रूप में हुई थी। उस वक्त इसकी देखरेख की जिम्मेदारी कोलकाता विश्वविद्यालय के पास थी। प्रदेश में यूपी बोर्ड का गठन होने के बाद 1921 में इसे शहर के पहले इंटर कॉलेज के रूप में मान्यता मिली। उस समय यहां दाखिले के लिए कड़ी मशक्कत होती थी। आज भी तमाम सरकारी कॉलेजों के बीच यहां प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में खासी होड़ नजर आती है। यहां के पूर्व छात्र सिर्फ देश ही नहीं बल्कि यूके, यूएसए, जापान, फ्रांस, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया, यूएई समेत कई अन्य देशों में अपनी मेधा बिखेर रहे हैं।

शहर के तमाम चिकित्सक रहे हैं पूर्व छात्र

शहर के तमाम चिकित्सक ऐसे हैं जो क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। इनमें डॉ.राजतिलक, डॉ.निखिल गुप्ता, डॉ.आशीष पुरी, डॉ.जेएस कुशवाहा, डॉ. राजू केडिया, डॉ. फारुख अंसारी, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. विशाल अग्रवाल आदि के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक डेविड धवन के भाई अभिनेता अनिल धवन ने भी यहीं से पढ़ाई की है।

आल्टो 800 डिजाइन करने वाले सोमनाथ भी हैं यहां के पूर्व छात्र

देश-दुनिया में जिस आल्टो 800 का डंका बज रहा है। उसे डिजाइन करने वाले सोमनाथ भी क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज के ही पूर्व छात्र रहे हैं। इसके अलावा लेफ्टीनेंट कर्नल अतुल रावल व राकेश सिंह ने क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है।

इनका ये है कहना

अगले वर्ष कॉलेज के 200 साल पूरे हो जाएंगे। यह गर्व की बात है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता पं. मोतीलाल नेहरू ने यहीं से पढ़ाई की है। कॉलेज में मौजूदा समय में 1500 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं।

-सी.डेनियल, प्रधानाचार्य, क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज  

chat bot
आपका साथी