उत्तर मध्य रेलवे की लोको शेड शाखा की नर्ई कार्यकारिणी का हुआ गठन, इन लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मंगलवार को हुई बैठक में लोको शेड कार्यकारिणी का हुआ गठन। उपाध्यक्ष पद के लिए शिवराम का नाम प्रस्तावित किया गया जिस पर पदाधिकारियों ने अपनी मुहर लगा दी। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भरत अवस्थी को सौंपी गई है।

By ShaswatgEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 05:38 PM (IST)
उत्तर मध्य रेलवे की लोको शेड शाखा की नर्ई कार्यकारिणी का हुआ गठन, इन लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यकारिणी गठित होने के साथ एक साथ खड़े सभी पदाधिकारी।

कानपुर, जेएनएन। कार्यकर्ताओं की सहमति से मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कानपुर एरिया कंट्रोल स्थित उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यालय में इसके लिए मंगलवार को बैठक बुलायी गई थी। 

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के विद्युत लोको शेड शाखा के अध्यक्ष पद का दायित्व प्रदीप कुमार सिंह को सौंपा गया। इसी के साथ शाखा मंत्री का दायित्व केशव देव बघेल को दिया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए शिवराम का नाम प्रस्तावित किया गया जिस पर पदाधिकारियों ने अपनी मुहर लगा दी। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भरत अवस्थी को सौंपी गई है। 

इन्होंने दी ये जानकारी 

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री आईपीएस चौहान ने बताया कि मंगलवार को कानपुर एरिया कंट्रोल स्थित यूएमआरकेएस कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमे सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा के बाद मुहर लगा दी है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

कार्यकारिणी के दौरान इन लोगों की रही मौजूदगी

केंद्रीय संगठन मंत्री राजा राम मीणा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, आई टी सेल प्रभारी कुन्दन सिंह वीरू, सहायक मंडल मंत्री मनोज यादव, मंडल मिडिया प्रभारी रजनीश कुमार, अनवरगंज शाखा मंत्री राजेश कुमार, कृष्णा पाल, उपमन्यु शर्मा, युसुफ, राम मनोहर आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लोको शेड कार्यकारिणी का गठन किया गया।

chat bot
आपका साथी