सर्वे और तलाशी के आदेश पर भड़के व्यापारी, हाथों में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

वाणिज्य कर विभाग का है आदेश कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी विभागीय अफसरों से मिले।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 07:47 PM (IST)
सर्वे और तलाशी के आदेश पर भड़के व्यापारी, हाथों में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन
सर्वे और तलाशी के आदेश पर भड़के व्यापारी, हाथों में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन

 कानपुर, जेएनएन। वाणिज्य कर विभाग के सर्वे और तलाशी के आदेश के खिलाफ गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बड़ा चौराहा पर हाथों में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। वहीं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर पीके ङ्क्षसह को ज्ञापन दिया। बिजली बाजार के कारोबारियों ने भी इसके विरोध की घोषणा की है।

 बड़ा चौराहा पर उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गले में फांसी का फंदा डालकर और हाथों में कटोरा लेकर वाणिज्य कर विभाग के सर्वे और तलाशी के निर्देश का विरोध किया। प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि व्यापारी परेशान है और सरकार ने व्यापारियों पर सर्वे व तलाशी के आदेश जारी कर दिए। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र जायसवाल, नीलम रोमिला ङ्क्षसह, संजय बिस्वारी, भरत वाधवानी, शुभ गुप्ता, विनय कुमार, शाहरुख खलीफा, सहजप्रीत, फैज महमूद, मनोज चौरसिया रहे। 

दूसरी ओर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारी वाणिज्य कर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन जोन वन पीके ङ्क्षसह से मिले। उन्होंने कहा कि व्यापारी का उत्पीडऩ कर उसे कुचला न जाए। इस आदेश को वापस लिया जाए। इस मौके पर कपिल सब्बरवाल, अनूप तिवारी, महेश सोनी, कलीम, आयुष द्विवेदी, सुशील गुप्ता, आशीष सचान, अवनीश गुप्ता, विनय वर्मा रहे। कानपुर इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर्स एंड मर्चेंटस् वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में इस निर्णय का विरोध किया गया। अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा, मोहित अरोड़ा, शरद अग्रवाल, अरुणेश बाजपेई रहे। 

chat bot
आपका साथी