एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार पलटी, सात घायल, अजमेर शरीफ से लौट रहा था परिवार

यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह नामवर सिंह एवं प्रदीप कुमार ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से टोल प्लाजा 154 पर खड़ा कराया। घटना की सूचना घायलों के स्वजन को दे दी गई है।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:24 PM (IST)
एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार पलटी, सात घायल, अजमेर शरीफ से लौट रहा था परिवार
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार को क्रेन से हटाते यूपीडा कर्मी।

कानपुर, जेएनएन। कन्नौज जनपद में तेज रफ्तार कार डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए दूसरी साइड पलट गई। गनीमत रही कि किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी अजमेर शरीफ से लौट रहे थे। हादसा शाम 7:30 बजे हुआ।

बलरामपुर के थाना अतरौली के गांव श्रीदत्तगंज निवासी रिजवान पुत्र मोहम्मद हनीफ कार चला रहे थे। कार में उनके साथ गांव निवासी हकीक, कुलदीप, नायब खान, ओबेदुल्ला, रिजवान, जगदीश भी थे। ये सभी अजमेर शरीफ से दर्शन कर वापस घर आ रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर 141 पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए दूसरी साइड जाकर पलट गई। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह नामवर सिंह एवं प्रदीप कुमार ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से टोल प्लाजा 154 पर खड़ा कराया। घटना की सूचना घायलों के स्वजन को दे दी गई है।  

chat bot
आपका साथी