लंदन में बोले महाना, देश में निवेश करें प्रवासी भारतीय

लंदन में अपने स्वागत में आयोजित रात्रि भोज में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने प्रवासी भारतीयों से अपने देश में निवेश करने की गुजारिश की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 01:49 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 06:27 AM (IST)
लंदन में बोले महाना, देश में निवेश करें प्रवासी भारतीय
लंदन में बोले महाना, देश में निवेश करें प्रवासी भारतीय

जागरण संवाददाता, कानपुर : लंदन में अपने स्वागत में आयोजित रात्रि भोज में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने प्रवासी भारतीयों से अपने देश में निवेश करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर प्रवासी भारतीयों का साथ मिलना चाहिए। पर्यटन और निवेश के क्षेत्र में भी उन्हें सहयोग करना चाहिए। महाना 10 सितंबर से लंदन में आयोजित विश्व के सबसे बड़े हथियारों के ट्रेड फेयर में डिफेंस कॉरिडोर के लिए संभावनाएं तलाशने गए हैं।

लंदन में हीथ्रो एयरपोर्ट के निकट होटल पार्क ग्रैंड में उप्र मूल के प्रवासी भारतीयों ने बीती रात उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी प्रवासी मित्रों को उप्र के पर्यटन स्थलों के भ्रमण का आमंत्रण भी दिया। कहा कि यूपी अब अपराध, भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश है और यहां बिजली, पानी, सड़कों आदि की व्यवस्था काफी अच्छी है। इसलिए वे यहां निर्भीक होकर निवेश कर सकते हैं। आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष खेमका ने प्रवासी भारतीय देश के गुडविल एंबेसडर हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत में हो रहे ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा कर निवेश का अच्छा माहौल तैयार कर सकते हैं। जिससे भारत को पाच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना साकार होगा।

इसके पहले ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के प्रेसिडेंट कुलदीप शेखावत ने उनकी अगवानी की। प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, डिफेंस कॉरिडोर के सलाहकार जगदीप कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित सिंह, उप्र कम्युनिटी एसोसिएशन के मधुरेश मिश्रा, ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के सुमित जालान, अजय अग्रवाल, जय शाह व उप्र मूल के अनेक प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी