श्रमायुक्त बोले- उद्यमी चिंतित न हों, दक्ष कामगारों को ढूंढऩे के लिए एप पर चल रहा है पंजीकरण

दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में श्रम कानूनों से जुड़े सवालों का श्रमायुक्त सुधीर एम बोबडे ने दिया जवाब।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 12:33 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 12:33 PM (IST)
श्रमायुक्त बोले- उद्यमी चिंतित न हों, दक्ष कामगारों को ढूंढऩे के लिए एप पर चल रहा है पंजीकरण
श्रमायुक्त बोले- उद्यमी चिंतित न हों, दक्ष कामगारों को ढूंढऩे के लिए एप पर चल रहा है पंजीकरण

कानपुर, जेएनएन। हुनरमंद कामगारों की कमी से जूझ रहे उद्यमियों और कारोबारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही उन्हें दक्ष कामगार मिलेंगे। राजस्व विभाग कुशल श्रमिकों का डाटा बैंक बना रहा है। प्रवास मित्र राहत एप पर पंजीकरण चल रहा है, जो पांच जून तक चलेगा। इसमें 18 से 40 वर्ष तक के कुशल श्रमिक दर्ज होंगे। सेवायोजन विभाग के पास भी करीब 4.11 लाख श्रमिकों का डाटा है। राजस्व विभाग डाटा बैैंक बन जाने के बाद एमएसएमई, उद्योग समेत अन्य विभागों को ब्योरा देगा, ताकि कुशल श्रमिकों की मांग पूरी हो सके। शुक्रवार को श्रमायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे ने दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में उद्यमियों और श्रमिकों के तमाम सवालों का तसल्लीबख्श जवाब दिया।

पूछे गए सवाल और उनके जवाब

प्रश्न- कामगार बढ़ गए हैैं, लेकिन काम कम हो गया है। हम श्रमिकों को निकालना नहीं चाहते हैं। क्या 'ले ऑफÓ ले सकते हैं?

-सुनील वैश्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष आइआइए

उत्तर - 'ले ऑफÓ लेना आपका कानूनी अधिकार है लेकिन जानबूझकर लेना कतई उचित नहीं है।

प्रश्न- अधिकांश श्रमिक अपने गांव-घर चले गए हैं। ऐसे में उद्योगों को दक्ष श्रमिक कैसे मिलेंगे?

-अतुल सेठ, प्रांतीय उपाध्यक्ष पीआइए

उत्तर - राजस्व विभाग दक्ष श्रमिकों का डाटा तैयार कर रहा है। पांच जून तक श्रमिकों का पंजीकरण कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी विभागों को डाटा भेजा जाएगा। कामगारों की उपलब्धता की चिंता कतई न करें।

प्रश्न- श्रम विभाग में पंजीकरण कराया था। शासन से एक हजार रुपये की पहली किस्त तो मिली, लेकिन दूसरी नहीं आई।

-दिनेश यादव, बलिया

उत्तर - शासन की मंशा है कि पहली किस्त सबको मिल जाए, फिर दूसरी किस्त जारी हो। दूसरी किस्त जल्द भेजी जाएगी।

प्रश्न- श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। क्या करें?

-संजय गुप्ता, रामगंगा कॉलोनी, बरेली

उत्तर - नगर आयुक्त से संपर्क करें या आसपास के किसी आश्रय स्थल में जाकर पंजीकरण करा लें।

प्रश्न- मैैं प्लंबर के रूप में पंजीकरण कराने गया तो कहा गया कि तारीख खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की, पर कुछ न हुआ।

-गौरव बाल्मीकि, ओझानी, बदायूं

उत्तर - पंजीकरण बंद नहीं हैैं। अधिशासी अधिकारी ओझानी को रजिस्ट्रेशन करना था। आपका नंबर नोट कर लिया है। जल्द प्रक्रिया पूरी होगी।

प्रश्न- होटल चला रहा था। लॉकडाउन से घाटे में चला गया। लोन मिल सकता है क्या?

-अनूप कुमार, इंदिरा नगर, शाहजहांपुर

उत्तर - जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक से मिलिए। कारोबार को संजीवनी देने के लिए नई व्यवस्थाएं की गई हैं जिसमें लोन भी दिया जा रहा है।

प्रश्न - श्रमिकों के लाभ की क्या योजनाएं हैं?

-निशा गोस्वामी, महमूरगंज वाराणसी

उत्तर - पहले श्रम विभाग में पंजीकरण कराइए। इसमें श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, शादी, बीमा, अंत्योष्टि, घायल को मदद जैसी अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं।

प्रश्न - सरकार श्रमिकों के लिए श्रमिक कल्याण आयोग बना रही है। इसमें क्या स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे?

-हरिप्रसाद कुशवाहा, कानपुर

उत्तर - यह नीतिगत विषय है। इस पर शासन निर्णय लेगा।

प्रश्न - श्रम विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन कंफर्म नहीं हुआ। दिव्यांग हूं क्यां करूं?

-प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रानीपुर, वाराणसी

उत्तर - पहले उपभोक्ता सर्विस सेंटर में पंजीकरण कराइए। वहां से रोजगार की भी जानकारी मिल जाएगी।

प्रश्न - फरवरी 2020 में रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन पेंशन अभी तक नहीं मिली।

-अमित सिंह, नारायनपुर, चंदौली

उत्तर - आपका मोबाइल नंबर नोट कर लिया गया है। उपश्रमायुक्त को निर्देश दिए जा रहे हैं। वह समस्या का समाधान करेंगे।

प्रश्न - टेलीकॉम कंपनी में काम करता हूं। मार्च और अप्रैल का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।

-अजीत सिंह, लखनऊ

उत्तर - सरकार ने वेतन देने और नौकरी से न निकालने के आदेश दिए हैं। आपके वेतन का भुगतान जल्द ही कराया जाएगा।

प्रश्न - क्या शॉप एक्ट में पीएफ की सुविधा मिलेगी?

-शिवकुमार बाजपेयी, बारादेवी

उत्तर - 10 कर्मचारियों पर पीएफ की सुविधा दिए जाने का नियम है।

प्रश्न - डाटा बैंक में प्रवासी श्रमिकों के अतिरिक्त क्या क्षेत्रीय श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं?

-जितेंद्र कुमार शर्मा, शांती विहार, बरेली

उत्तर - भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में आप पंजीकरण करवा सकते हैं। सभी दक्ष श्रमिकों का डाटा बैंक बनाया जा रहा है।

प्रश्न - डेढ़ साल से वेतन नहीं मिला है। 70-75 श्रमिक काम करते हैं। मिल ने बंदी का नोटिस भी चस्पा नहीं किया है। ऐसे में क्या करना चाहिए?

-सुनील पांडेय, फतेहपुर

उत्तर - मिल के खिलाफ श्रम विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरसी जारी की है। वसूली की प्रक्रिया चल रही है।

प्रश्न - पान मसाला की दुकान है। क्या कोई सरकारी मदद मिल सकती है?

-यूसुफ पटेल, बरेली

उत्तर - श्रम विभाग में जाकर पंजीकरण कराएं। सरकार की ओर से एक हजार रुपये की मदद दी जा रही है।

निवेश मित्र दूर करेगा जटिलताएं

कारोबार में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने निवेश मित्र पोर्टल की शुरुआत की है। इसके जरिए श्रम विभाग से जुड़ी सेवाएं सरल और सहज हो जाएंगी। इसके तहत पंजीकरण और नवीनीकरण जैसे कई काम आसानी से घर बैठे ही हो जाएंगे। कारोबारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

-दुकानों का पंजीकरण

-कारखानों का लाइसेंस नवीनीकरण

-कांट्रेक्ट लेबर लाइसेंस

-मोटर ट्रांसपोर्ट लाइसेंस

-बीड़ी बनाने वाले कारखाने

-इंटरस्टेट माइग्रेट (बाहर से श्रमिक लाने पर रजिस्ट्रेशन) 

chat bot
आपका साथी