अखिलेश ने कहा, जनता की समस्याओं से सरकार पर नहीं पड़ रहा है कोई फर्क

सैफई में दर्शन सिंह प्रधान को श्रद्धांजलि देने गए हुए थे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि दर्शन सिंह व नेताजी ने मिलकर सैफई के लिए जो काम किए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख मोड़ पर वे कुछ देर रुके और वार्ता की।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 07:07 PM (IST)
अखिलेश ने कहा, जनता की समस्याओं से सरकार पर नहीं पड़ रहा है कोई फर्क
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव

कन्नौज, जेएनएन। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई में दर्शन सिंह प्रधान के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे थे। हालांकि उस दौरान सैफई में तो अखिलेश यादव ने दर्शन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि सैफई और उसके आसपास के इलाके के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। दर्शन सिंह व नेताजी ने मिलकर सैफई के लिए जो काम किए, उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

एक्सप्रेस वे पर सौरिख मोड़ पर रुके

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सौरिख मोड़ पर वे कुछ देर रुके। यहां उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में जनता ने बहुत दुख दर्द उठाया है। गरीबों की कमर टूट गई है। व्यापार उद्योग धंधा सब चौपट हो गया है। युवा बेरोजगार है। मगर सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जनता परेशान है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध चरम पर हैं, लेकिन सरकार को जनता की इन समस्याओं से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाए। 

chat bot
आपका साथी