Kanpur Route Diversion : इस फ्लाईओवर पर वाहन ले जाने से बचें, नहीं तो घंटों फंसना पड़ सकता है जाम में

वहीं लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रोककर उन्हें रूमा भौंती फ्लाईओवर से रवाना किया गया। नौबस्ता की ओर से आने वाले यातायात के चलते सभी लेन और सर्विस लेन पर भी जाम लग गया। दोपहर तक यातायात रेंगने के कारण छह किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। उधर फ्लाईओवर पर डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रैफिक सिपाही जाम को खुलवाने की मशक्कत करते रहे।

By atul mishra Edited By: Mohammed Ammar Publish:Sat, 23 Mar 2024 09:10 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2024 09:10 AM (IST)
Kanpur Route Diversion : इस फ्लाईओवर पर वाहन ले जाने से बचें, नहीं तो घंटों फंसना पड़ सकता है जाम में
Route Diversion : इस फ्लाईओवर पर वाहन ले जाने से बचें, नहीं तो घंटों फंसना पड़ सकता है जाम में

जागरण संवाददाता, कानपुर : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एलीवेटेड सेक्शन पर निर्माण कार्य के चलते रामादेवी फ्लाईओवर पर डायवर्जन किया गया है। शुक्रवार को डायवर्जन के चलते फ्लाईओवर से लेकर गोपाल नगर के प्रताप होटल तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे नौबस्ता से आने वाली लेन के साथ ही सर्विस लेन तक वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।

यातायात विभाग ने लखनऊ की ओर जाने वाले भारी माल वाहनों को रामादेवी फ्लाईओवर से फतेहपुर रोड पर डायवर्ट किया है। इससे रामादेवी से नौबस्ता के बीच फ्लाईओवर पर यातायात का भारी दबाव है। शुक्रवार सुबह से नौबस्ता की तरफ से आने वाले वाहनों को जाम से जूझना पड़ा।

वहीं लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रोककर उन्हें रूमा भौंती फ्लाईओवर से रवाना किया गया। नौबस्ता की ओर से आने वाले यातायात के चलते सभी लेन और सर्विस लेन पर भी जाम लग गया। दोपहर तक यातायात रेंगने के कारण छह किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। उधर फ्लाईओवर पर डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रैफिक सिपाही जाम को खुलवाने की मशक्कत करते रहे।

chat bot
आपका साथी