दिसंबर के अंत तक बन जाएंगी कानपुर की 334 सड़क, जानिए किस वजह से अधिकारी दिखा रहे तेजी

334 सड़कों का काम दिसंबर के अंत तक कर लिया जाएगा। मंगलवार को टेंडर करा दिए गए है। जल्द वर्कआर्डर जारी करके कार्य भी शुरू करा दिए जाएंगे। अधिकारी विधानसभा चुनाव को लेकर तेजी दिखा रहे हैं क्योकि अगर आचार संहिता लग गई तो सारे विकास कार्य ठप हाे जाएंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 15 Dec 2021 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 15 Dec 2021 07:25 PM (IST)
दिसंबर के अंत तक बन जाएंगी कानपुर की 334 सड़क, जानिए किस वजह से अधिकारी दिखा रहे तेजी
दिसंबर से पहले सड़क बनाने का कार्य होगा। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर निगम 24.37 करोड़ रुपये से शहर की 334 सड़कें, फुटपाथ और नाली का निर्माण दिसंबर के अंत तक कराने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को टेंडर करा दिए गए है। जल्द वर्कआर्डर जारी करके कार्य भी शुरू करा दिए जाएंगे ताकि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता का असर विकास कार्य पर न पड़े।

25 करोड़ रुपये से 352 विकास कार्य होने थे लेकिन 17 विकास कार्यों के टेंडर फार्म अपलोड नहीं हो पाने के कारण नहीं पड़ पाए। इसके चलते 334 विकास कार्यों के टेंडर कराए गए। इसमें 605 फार्म पड़े है। फार्म खुलने के बाद पता चल पाएगा कि किसमें कितने टेंडर पड़े है। मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि वर्कआर्डर जल्द जारी करके विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

यह होने है प्रमुख कार्य

-काकादेव में सीसी रोड व नाली का सुधार कार्य- 85 लाख

-अंधा कुआं से गंदा नाला तक सड़क व फुटपाथ का सुधार कार्य- 42.99 लाख

-नारामऊ में इंदिरा नगर में मेन रोड का चौड़ीकरण व सुधार- 35 लाख  

-नवाबगंज में फुटपाथ, साइड पटरी और नाली का कार्य- 29 लाख

-नानकारी में इंटरलॉङ्क्षकग टाइल्स और सड़क सुधार का कार्य- 28 लाख

- परेड चौराहा से मूलगंज चौराहा तक साइड पटरी का सुधार कार्य -19.66 लाख

-हीरामन पुरवा की चौकी के आसपास की गलियों का सुधार - 20 लाख  

- श्याम भवन से गुमटी नंबर पांच मुख्य मार्ग तथा चंदेल रोड का सुधार - 13 लाख

- देवनगर की गलियों का सुधार- 12.95 लाख

chat bot
आपका साथी