कन्नौज में बवाल : भीड़ जुटाने से रोकने पर दारोगा की हत्या पर उतारू हो गए थे हमलावर, 11 गिरफ्तार

कन्नौज पुलिस ने नमाज पढ़ रहे 25 लोगों समेत 50 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 09:24 AM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 09:24 AM (IST)
कन्नौज में बवाल : भीड़ जुटाने से रोकने पर दारोगा की हत्या पर उतारू हो गए थे हमलावर, 11 गिरफ्तार
कन्नौज में बवाल : भीड़ जुटाने से रोकने पर दारोगा की हत्या पर उतारू हो गए थे हमलावर, 11 गिरफ्तार

कन्नौज, जेएनएन। शहर के मोहल्ला कागजियान में घर के अंदर नमाज के लिए भीड़ जुटाने से रोकने पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले दारोगा आनंद पांडेय की हत्या करने पर उतारू हो गए थे। भीड़ की शक्ल लिए इन लोगों ने उनका गला दबा दिया और वर्दी फाड़ डाली। दारोगा किसी तरह खुद को छुड़ा कर भागे और जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने एक साथ नमाज अदा कर रहे 25 लोगों के साथ ही 50 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

क्या हुई थी घटना

कागजियान मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एलआइयू सिपाही राजवीर सिंह क्षेत्र भ्रमण पर थे। मोहल्ला कागजियान निवासी मोहम्मद साबिर के घर के बाहर कुछ महिलाएं बैठी थीं। घर में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने से रोकने पर नमाजियों ने पुलिस टीम और एलआइयू सिपाही पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में दारोगा समेत तीन लोग घायल हो गए। हमलावरों ने एलआइयू हेड कांस्टेबल की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया तो हमलावरों की छतों पर ईंट-पत्थर जमा मिले। पुलिस को घर के अंदर से कुल्हाड़ी और फावड़ा भी मिले हैं।

बाहर बैठी महिलाएं पहुंचा रही थीं सूचनाएं

घर के अंदर नमाज पढ़ने वालों ने बाहर तीन-चार महिलाओं को बैठा रखा था। उन्हें इसीलिए बैठाया गया था कि वह घर में किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने न दें। वह बाहर की गतिविधियों पर नजर रखे थीं और हर खबर बार-बार अंदर पहुंचा रही थीं। एलआइयू हेड कांस्टेबल राजवीर को अंदर से लोगों की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने महिलाओं से पूछा तो पहले वह मना करती रहीं, बाद में हमला कर दिया। जानकारी पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम गजेंद्र सिंह, सदर एसडीएम शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति, एडिशनल एसपी विनोद कुमार, कोतवाल नागेंद्र पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे तो हमलावर घरों में छिप गए।

चौतरफा पथराव की थी योजना

करीब दस घरों की छतों पर ईंट-पत्थर जमा कर चारों तरफ से पथराव की योजना थी। जिस घर में नमाज पढ़ी जा रही थी वह घर इन घरों के बीचो बीच है।

chat bot
आपका साथी