शहर में चार नामचीन हस्तियों के घर पहुंचेंगे जेपी नड्डा, सूची में ये हैं शामिल Kanpur News

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने तैयार की सूची खिलाड़ी से समाजसेवी तक शामिल हैं।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 12:08 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 12:08 PM (IST)
शहर में चार नामचीन हस्तियों के घर पहुंचेंगे जेपी नड्डा, सूची में ये हैं शामिल Kanpur News
शहर में चार नामचीन हस्तियों के घर पहुंचेंगे जेपी नड्डा, सूची में ये हैं शामिल Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 सितंबर को शहर की चार प्रमुख हस्तियों से मिलेंगे। ये वह चेहरे होंगे जिन्होंने शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने ऐसी हस्तियों की सूची तैयार की है, उनमें से चार नाम जल्द ही तय होंगे। फिलहाल जो सूची तैयार की गई है, उसमें क्रिकेटर, पद्मश्री से सम्मानित, उद्यमी व समाजसेवी शामिल हैं।

शहर के प्रमुख लोगों से मिलेंगे

12 सितंबर को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय का शिलान्यास करने के लिए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। उन्होंने शहर के प्रमुख लोगों से भी मिलने का मन बनाया है। खासकर उनसे जो कानपुर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे लोगों के घर जाकर उनके परिजनों से मिलने और चाय पीने का कार्यक्रम पार्टी तैयार कर रही है।

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के लिए नवीन मार्केट स्थित उत्तर जिले के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद सत्यदेव पचौरी, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, कानपुर महानगर प्रभारी व पिछड़ा वित्त आयोग के अध्यक्ष बाबूराम निषाद की उपस्थिति में 12 सितंबर के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। तय हुआ कि दोपहर 12:15 चकेरी एयरपोर्ट पर उतरते ही जेपी नड्डा का स्वागत वरिष्ठ नेता करेंगे। फिर रामादेवी, जाजमऊ एवं सर्किट हाउस में भी भव्य स्वागत होगा। नौबस्ता बाईपास पर भूमि पूजन कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी बुलाए जाएंगे। सर्किट हाउस में स्वागत की जिम्मेदारी सलिल विश्नोई को दी गई है।

chat bot
आपका साथी