कानपुर के रामबाग में दूषित जलापूर्ति बनी लोगों का सिरदर्द, बाजार से खरीदकर पानी पीने काे मजबूर

कानपुर के रामबाग में दो माह से दूषित जलापूर्ति हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। अधिकारियों ने नहीं सुना तो लोगों ने दैनिक जागरण से शिकायत की है।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 06:51 PM (IST)
कानपुर के रामबाग में दूषित जलापूर्ति बनी लोगों का सिरदर्द, बाजार से खरीदकर पानी पीने काे मजबूर
कानपुर के रामबाग में जलकल दो महा से दूषित पानी की सप्लाई कर रहा है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। रामबाग में पिछले दो माह से दूषित जलापूर्ति हो रही है। इसके चलते लोगों में नाराजगी है। जलकल विभाग में शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। 

रामबाग के दीपक दीक्षित ने दैनिक जागरण को बताया कि जलकल के जोन चार के वार्ड पांच जवाहर नगर के मोहल्ले रामबाग में पिछले दो माह से दूषित पानी आ रहा है। पार्षद रीता पासवान से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। वहीं, पीरोड के कैलाश ने बताया कि सीवर लाइन डालने के नाम पर गली खोदकर छोड़ दी गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शहर स्मार्ट सिटी की जगह नरक सिटी बनता जा रहा है। 

बर्रा गांव के सुरेश दिवाकर ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन और पीने के पानी का कनेक्शन नहीं है। क्षेत्र में एक तालाब है, जो गंदगी से पटा पड़ा है। बर्रा गांव शिव मंदिर तालाब के पास जल निकासी न होने की समस्या है। यहां से लोगों का निकलना भी मुश्किल है। एच ब्लाक गोविंद नगर के अंशू विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र के चैंबर भरे हुए हैं। सड़क व नालियों में पानी भर रहा है। इसके कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। जलकल महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि रामबाग में टीम भेजकर दूषित जलापूर्ति की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी