11 साल बाद सीओडी पुल पर भरें फर्राटा, महाना ने ई-रिक्शा चलाकर किया दूसरी लेन का शुभारंभ

दूसरी लेन बनने के बाद आइआइटी की टीम ने लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट ओके मिलने पर पुल पर आवागमन शुरू हुआ।

By AbhishekEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 02:27 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 02:27 PM (IST)
11 साल बाद सीओडी पुल पर भरें फर्राटा, महाना ने ई-रिक्शा चलाकर किया दूसरी लेन का शुभारंभ
11 साल बाद सीओडी पुल पर भरें फर्राटा, महाना ने ई-रिक्शा चलाकर किया दूसरी लेन का शुभारंभ

कानपुर, जेएनएन। आखिर 11 साल के लंबे इंतजार के बाद सीओडी पुल की दोनों लेन पर वाहनों ने 71वें गणतंत्र दिवस से फर्राटा भरना शुरू कर दिया। पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सीओडी पुल पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने फीता काटकर पुल का उद्घाटन किया और दूसरी लेन पर ई-रिक्शा चलाकर वाहनों के आवागमन के लिए खोला। उनके साथा विधायक और सपा नेता भी मौजूद रहे।

वर्ष 2009 में सीओडी पुल बनना शुरू हुआ था। पुल निर्माणी संस्था बिश्वा इंफ्राटेक कंपनी को 2013 में बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद एसएच इंफ्राटेक को पुल बनाने के लिए चयनित किया गया। बीते 5 फरवरी 2018 को सीओडी पुल की एक लेन पर यातायात संचालन शुरू कर दिया गया था। दिसंबर 2019 को पुल की दूसरी लेन का काम पूरा कर लिया गया। गणतंत्र दिवस पर पुल की दूसरी लेन के शुभारंभ के लिए तैयारी की गई। रविवार दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना पहले फीता काटकर पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद पुल की नवनिर्मित लेन पर कार्यकर्ताओं संग ई-रिक्शा चलाकर टाटमिल की ओर गए। उन्होंने कहा अब पुल पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार है और जनता के लिए चालू कर दिया गया है।

इस पुल पर आवागमन शुरू होने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। पुल की दोनों लेन पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि पहले पुल निर्माण की लागत करीब 34 करोड़ थी। हालांकि बाद में बजट को रिवाइज किया गया और लागत 55 करोड़ रुपए हो गई। दूसरी लेन बनने पर आइआइटी कानपुर की टीम ने लोड टेस्टिंग की। शनिवार को रिपोर्ट ओके मिलने पर जनता के लिए चालू करने का फैसला किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, राकेश तिवारी, बीडी राय, गुरविंदर सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी