फिक्की फ्लो के वेबिनार में स्टार्ट अप शुरू करने की जानकारी दी

फिक्की फ्लो के द अर्बन कंपनी स्टोरी में राघव चंद्रा ने दी जानकारी। - वेबिनार के जरिए सभी स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM (IST)
फिक्की फ्लो के वेबिनार में स्टार्ट अप शुरू करने की जानकारी दी
फिक्की फ्लो के वेबिनार में स्टार्ट अप शुरू करने की जानकारी दी

जागरण संवाददाता, कानपुर : फिक्की फ्लो के वेबिनार में सोमवार को स्टार्ट अप शुरू करने की जानकारी दी गई। द अर्बन कंपनी स्टोरी पर आयोजित वेबिनार में अर्बन क्लैप कंपनी के सह संस्थापक राघव चंद्रा ने सभी को अपनी कंपनी के संबंध में जानकारी दी। साथ ही स्टार्ट अप को कैसे शुरू करें, इसकी भी जानकारी दी। फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला विग फिक्की लेडीज आर्गनाइजेशन (फ्लो) के कानपुर चैप्टर ने सोमवार को वेबिनार का आयोजन किया।

राघव अर्बन कंपनी में उत्पाद और प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्यों पर नजर रखते हैं। अर्बन कंपनी घरेलू सेवाओं की पूर्ति करने वाली संस्था है। यहां उपभोक्ता घर पर सौंदर्य और स्पा, उपकरण मरम्मत, प्लंबर, बढ़ई आदि की सेवाओं का आदेश देते हैं। राघव ने कानपुर के स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल और मसूरी के वुडस्टाक से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिग में स्नातक की पढ़ाई की है। राघव को फा‌र्च्यून 40 अंडर 40, जीक्यू के सबसे प्रभावशाली युवा भारतीयों, फो‌र्ब्स 30 अंडर 30 एशिया जैसे प्रमुख प्रकाशनों ने मान्यता दी है। इस मौके पर राघव ने अपनी उद्यमशीलता यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी के व्यापार माडल, भर्ती नीति और विस्तार की योजनाएं भी बताईं। इस मौके पर सदस्यों ने प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन कनिका वैद के निर्देशन में फ्लो की सदस्य रितु सिब्बल और चंद्रिका झुनझुनवाला ने की।

chat bot
आपका साथी