Enemy Properties In Kanpur: कानपुर में हैं 12 शत्रु संपत्तियां, 13 पर चल रही कार्रवाई, नौ की कीमत 55 करोड़

Enemy Properties In Kanpur कानपुर में 12 संपत्‍त‍ियों को शत्रु संपत्‍त‍ि घोष‍ित कर द‍िया गया है। 13 संपत्‍त‍ियों पर कार्रवाई चल रही है। करीब नौ संपत्‍त‍ियों की कीमत 55 करोड़ है। अभी तीन का मूल्यांकन हो रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Apr 2023 11:29 AM (IST) Updated:Sun, 02 Apr 2023 11:29 AM (IST)
Enemy Properties In Kanpur: कानपुर में हैं 12 शत्रु संपत्तियां, 13 पर चल रही कार्रवाई, नौ की कीमत 55 करोड़
Enemy Properties In Kanpur: कानपुर में शत्रु संपत्‍त‍ियां

कानपुर, जागरण संवाददाता। शत्रु संपत्तियों को लेकर भारत सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिले की बात करें तो यहां 12 संपत्तियों को अब तक शत्रु संपत्ति घोषित किया जा चुका है जबकि पाक नागरिक शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर कार्रवाई चल रही है। शाहिद की संपत्तियों के संबंध में ईडी ने भी जानकारी मांगी थी। जिन संपत्तियों को शत्रु घोषित किया जा चुका है उनमे नौ संपत्तियों का मूल्यांकन भी कराया जा चुका है जबकि तीन संपत्तियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में 12 शत्रु संपत्तियां हैं।

इनमें चार संपत्तियां पाक नागरिक एस हुमायू नजर की हैं जिसमें जाजमऊ की पायनियर टेनरीज, पायनियर टेनरीज का रिहायशी परिसर, हीरामन का पुरवा रिहायशी परिसर और गोकुल अपार्टमेंट का एक फ्लैट शामिल है जबकि जबकि तीन संपत्तियां पाक नागरिक तज्जमल हुसैन की हैं। यह तीनों संपत्तियां ग्वालटोली में हैं। दो संपत्तियां घाटमपुर में हैं जो नवाब पुत्र पीरा के नाम पर हैं। अभिरक्षक के निर्देश पर इन संपत्तियों की कीमत का आंकलन जून 2022 में कराया गया था। कीमत का आंकलन नौ संपत्तियों का हुआ था जिसमें तीन संपत्तियां एक करोड़ से कम कीमत की पायी गई थीं। यह सभी संपत्तियां अभिरक्षक के नाम पर दर्ज हो चुकी है।

पाक नागरिक एस हुमायू नजर की चार संपत्तियों की कीमत

-89/75 पायनियर टेनरीज जाजमऊ

40 करोड़ -90/76 पायनियर टेनरीज रिहायशी परिसर

6 करोड़-602 गोकुल अपार्टमेंट

1.46 करोड़-92/140 हीरामन का पुरवा

पाक नागरिक तज्जमल हुसैन की तीन संपत्तियों की कीमत

-11/154 ग्वालटोली : दो करोड़

-11/157 ग्वालटोली : 1.50 करोड़

-11/158 ग्वालटोली : तीन करोड़

घाटमपुर में नवाब के नाम पर हैं दो जमीने

घाटमपुर के भदरस गांव में नवाब के नाम पर दो जगह जमीनें हैं। गाटा संख्या 1350 में पांच बिस्वा की जमीन तनहा उनके नाम पर दर्ज है जबकि गाटा संख्या 1345 में वह सहखातेदार हैं। इस गाटा में एक बीघा एक बिस्वा जमीन है जिसमें नवाब के साथ ही 32 सह खातेदार हैं। दोनो गाटा संख्या में दर्ज जमीनों पर कब्रिस्तान का संचालन हो रहा है। मूल्यांकन में जमीन की कीमत क्रमश: बीस लाख और दस लाख आंकी गई है जो कुल 30 लाख है।

जुलाई में कंघी मोहाल की संपत्ति हुई शत्रु

जिला प्रशासन ने जुलाई 2022 में कंघी माेहाल स्थित भवन संख्या 99/187 को शत्रु घोषित किया था जबकि राम जानकी मंदिर ट्रस्ट और दारुल माैला के संबंध में कार्रवाई के लिए अपनी समस्त रिपोर्ट के साथ फाइल अभिरक्षक को भेज दी थी। जनवरी 2023 को शत्रु संपत्ति अभिरक्षक ने बेकनगंज स्थित राम जानकी मंदिर और नाला रोड स्थित दारुल माैला को शत्रु संपत्ति घोषित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

राम जानकी मंदिर में बना बाबा बिरयानी और गोकुल अपार्टमेंट का फ्लैट सील

शत्रु संपत्ति अभिरक्षक का निर्देश आने के बाद जिला प्रशासन ने राम जानकी मंदिर परिसर में बनी बाबा स्वीट यानी बाबा बिरयानी समेत सभी छह दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद दारुल मौला स्थित गोदाम सील कर यहां रहने वाले चार परिवारों को नाेटिस थमा दिया। इसी कड़ी में प्रशासन ने गोकुल अपार्टमेंट स्थित पाक नागरिक एस हुमायू नजर का फ्लैट भी सील कर दिया।

पाक नागरिक शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर चल रही कार्रवाई

पाक नागरिक शाहिद हलीम की 13 संपत्तियों पर अभी कार्रवाई चल रही है। राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन से इस पर रिपोर्ट मांगी थी जिसे भेज दिया गया है। 13/389 परमट, 13/390 परमट, 91/146 हीरामन का पुरवा, 116/630 गार्डन, 90/92 दलेल पुरवा, 91/71 दलेल पुरवा, 41/125 नई सड़क, 41/125 नई सड़क, 93/124 अनवरगंज, 93/110 अनवरगंज, 7/190 बशीर बाग स्वरूप नगर, 7/189 एबीसी स्वरूप नगर, 100/406 कंघी मोहाल

chat bot
आपका साथी