कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों पर आइबी की नजर

जागरण संवाददाता : चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में रहने वाली कानपुर की आयुध निर्माणियों का सुरक्षा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Mar 2018 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 01:19 PM (IST)
कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों पर आइबी की नजर
कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों पर आइबी की नजर

जागरण संवाददाता : चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में रहने वाली कानपुर की आयुध निर्माणियों का सुरक्षा घेरा अब और मजबूत होने जा रहा है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में सामने आई आतंकियों की सक्रियता के बाद इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) ने इन्हें अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल करते हुए निगरानी का जिम्मा अपनी इंडस्ट्री सिक्योरिटी इंटेलीजेंस (आइएसआइ) ब्राच को सौंप दी है।

कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर, फील्ड गन फैक्ट्री, स्मॉल आ‌र्म्स फैक्ट्री, ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री और ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री है। यह पाचों ही फैक्ट्रिया भारतीय सेना के लिए रक्षा उत्पादों, रिवॉल्वर, राइफल, तोप बैरल, तोप गोले के सेल आदि महत्वपूर्ण उत्पादन करती हैं। रक्षा मंत्रालय के अधीन इन निर्माणियों को संवेदनशील पहले से ही माना जाता रहा है। फैक्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हाल ही में कानपुर की आयुध निर्माणियों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल कर लिया गया है।

बीते दिनों लखनऊ में एक आतंकी पकड़ा गया था। उसने सुरक्षा एजेंसियों के सामने स्वीकार किया कि उसने कानपुर में रक्षा संस्थानों की रेकी की है। हालांकि उस रक्षा संस्थान के नाम की जानकारी नहीं हो पाई। लिहाजा, सभी आयुध निर्माणियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता शुरू की जा रही है। गोपनीय ढंग से आइबी की आइएसआइ ब्राच इन पर नजर रखेगी। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसके प्रति आगाह कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी