मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रश्नों से परखा गया हुनर, देश में हॉकी इंडिया ने कराई प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश स्प्रेडा और कानपुर हॉकी इंडिया द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न राज्यों के 900 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 07:58 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 07:58 AM (IST)
मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रश्नों से परखा गया हुनर, देश में हॉकी इंडिया ने कराई प्रतियोगिता
मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रश्नों से परखा गया हुनर, देश में हॉकी इंडिया ने कराई प्रतियोगिता

कानपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय खेल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर लेकर गुरुवार से नेशनल हॉकी क्विज की शुरुआत की गई। 27 से 29 अगस्त तक चलने वाले नेशनल ई क्विज में मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर आधारित प्रश्नों के साथ एक स्किल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश स्प्रेडा और कानपुर हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता के पहले दिन देशभर के विभिन्न राज्यों के लगभग 900 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयोजन सचिव व हॉकी कोच राजेंद्र वर्मा ने बताया तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन उप्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र तमिलनाडु व केरल के खिलाड़ियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग कर नेशनल हॉकी क्विज में मेजर ध्यानचंद से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

प्रतिभागियों से मेजर ध्यानचंद के मैचों व ओलंपिक मुकाबले पर आधारित प्रश्न पूछें गए। 29 अगस्त यानी खेल दिवस के दिन राष्ट्रीय खिलाड़ी व ओलंपियन शकील अहमद प्रतिभागियों के ज्ञान व स्किल को आधार मानते हुए जीत-हार का फैसला करेंगे।

राजेंद्र बने योग एवं खेलकूद प्रभाग के अध्यक्ष

ग्रीनपार्क के हॉकी कोच व परमट निवासी राजेंद्र वर्मा को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें खेलकूद प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष आनंदमणी जुगरान ने यह खेल हित में कार्य व खेल के प्रचार-प्रसार करने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी।

chat bot
आपका साथी