Hamirpur : घूंघट महिलाओं ने दंगल में दिखाया दमखम, पुरुषों पर प्रतिबंध, प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दूसरे दिन होता है

हमीरपुर के मुस्करा ब्लाक के लोदीपुर निवादा गांव में महिलाओं के बीच दंगल होता है। जिसमें पुरुषों के शामिल होने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहता है। इस दंगल में घूंघट वाली महिलाएं दांवपेंच दिखाती हैं। रक्षाबंधन के दूसरे दिन यह आयोजित होता है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 10:52 PM (IST)
Hamirpur : घूंघट महिलाओं ने दंगल में दिखाया दमखम, पुरुषों पर प्रतिबंध, प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दूसरे दिन होता है
हमीरपुर में महिलाओं के बीच खेला गया दंगल।

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। सैकड़ों साल से पुरानी परंपरा को मुस्करा ब्लाक के लोदीपुर निवादा गांव की महिलाएं आज भी पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ निभा रही हैं। गांव में सिर्फ महिलाओं का दंगल होता है। जिसमें पुरुषों के शामिल होने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहता है।

इस अजब-गजब दंगल में घूंघट वाली महिलाएं दांवपेंच दिखाती हैं। बुजुर्ग महिलाएं भी अखाड़े में पूरे उत्साह के साथ कुश्ती लड़ती हुई एक दूसरे को उठाकर पटकती है। यह रक्षाबंधन के दूसरे दिन प्रतिवर्ष आयोजित होता है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान गिरिजा देवी ने दंगल का शुभारंभ किया।

मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के अधिकांश गांवो में शुक्रवार को रक्षाबंधन को लेकर तरह-तरह के आयोजन हुए। वही क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव में अंग्रेजो के जमाने से लगातार लगता चला आ रहा महिलाओं के दंगल का आयोजन खासा रोचक रहा।

जिसमें हुई कुश्तियों मे खुशबू ने गौरी बाई को हरा दिया, केशर व रानी भुर्जी की कुश्ती में केशर विजयी रही, कुसुमा पाल ने अनुसूइया को पराजित कर दिया, निशा व विधा की बीच हुई कुश्ती में निशा विजयी रही है, इसके अलावा तीन दर्जन से अधिक कुश्तियां खेली गई।

ग्राम प्रधान गिरजा देवी ने दंगल में भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कार दे सम्मानित किया और मुह मीठा कराया। इस कार्यक्रम के आयोजन में गाव निवासी मालती शुक्ला, ज्योति देवी, नेहा, बिनीता, उर्मिला सहित कई बुजुर्ग महिलाओ का सराहनीय सहयोग रहा। 

chat bot
आपका साथी